कंगना रनौत की Queen को हुए 7 साल- कहा, पैंसों के लिए साइन की थी फिल्म, लेकिन जिंदगी बदल गई
साल 2014 में रिलीज हुए कंगना रनौत स्टारर फिल्म क्वीन ने आज 7 साल पूरे कर लिए हैं। कोई शक नहीं कि इस फिल्म ने कंगना के करियर को एक नई दिशा दी। इस फिल्म के लिए कंगना रनौत को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के नेशनल अवार्ड से नवाजा गया था। इस फिल्म का निर्देशन विकास बहल ने किया था।
जबकि फिल्म की रिलीज को 7 साल हो गए हैं। इस मौके पर कंगना ने फिल्म के निर्देशक विकाल बहल को सोशल मीडिया पर धन्यवाद किया। साथ ही फिल्म से जुड़ी कुछ अनसुनी बातों को शेयर किया। कंगना ने बताया कि उन्होंने ये फिल्म सिर्फ पैसों के लिए की थी। उन पैसों से वो न्यूयॉर्क के फिल्म स्कूल में गई।

फिल्म की एनिवर्सरी पर एक्ट्रेस ने इमोशनल होते हुए लिखा- "विकास सर, हमारी दोस्ती आज चाहे जहां हो, लेकिन मैं मानती हूं कि आपने मेरी नियति को आकार देने में अहम भूमिका निभायी है। मैंने अपनी रचनात्मक साझेदारी के हरेक मिनट का लुत्फ़ उठाया था और आज जब मैं 7 Years Of Queen को ट्रेंडिंग होते देख रही हूं, मैं आपको शुक्रिया कहना चाहती हूं। बहुत शुक्रिया।"


Click it and Unblock the Notifications











