ऋतिक रोशन ने कृष 3 के 7 साल पूरे होने पर एक खास मैसेज़ किया शेयर- फैंस को कृष 4 का इंतजार
लोकप्रिय और सफल भारतीय सुपर हीरो 'कृष' के रूप में चर्चित ऋतिक रोशन ने फिल्म की रिलीज के 7 साल पूरी पर एक खास पोस्ट शेयर किया है। अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कृष का एक एनीमेशन साझा किया है और लिखते हैं, "The human must rise. The reason is the experience itself." K.R.R.I.S.H
सुपर हीरो अवतार में ऋतिक रोशन ने अपने आकर्षण के साथ लाखों दिल जीत लिए जिसमें बुराई के खिलाफ लड़ कर, वह विजयी होकर सामने आए है। राकेश रोशन के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी।

ऋतिक के किरदार से जुड़ी हर चीज ट्रेंड बन गई - चाहे वह उनका हेयरस्टाइल हो, केप हो और यहां तक कि उनका ब्लैक मास्क भी ट्रेंड में शामिल हो गया था। कृष फ्रैंचाइज़ की सफलता के साथ, निर्माता चौथी किस्त की योजना बना रहे हैं और प्रशंसक अपने सुपर हीरो की वापसी को देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं।


Click it and Unblock the Notifications











