सलमान खान की 'टाईगर जिंदा है'.. 1000 करोड़.. ब्लॉकबस्टर है फिल्म.. FINAL
Recommended Video

अली अब्बास जफर की फिल्म 'टाईगर जिंदा है' धीरे धीरे फैंस के बीच अपनी जगह बना रही है। फिल्म के ट्रेलर ने रिलीज होते ही रिकॉर्ड तोड़ सफलता पाई है। ट्यूबलाइट के बाद सलमान खान को फिर से एक्शन अवतार में देखने के लिए फैंस बेकरार हैं।
'टाईगर जिंदा है' के बीच.. सलमान खान की 'दबंग 3' तैयारी
खैर, ट्रेलर देखकर सिर्फ फैंस ही नहीं, बल्कि ट्रेड पंडितों ने भी साफ मान लिया है कि फिल्म ब्लॉकबस्टर है। कोई शक नहीं कि सलमान खान की यह फिल्म 300 करोड़ क्लब में शामिल होगी। इतना ही नहीं, बल्कि वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी धमाका करेगी।

टाईगर जिंदा है यशराज फिल्म्स बैनर तले बन रही है। लिहाजा, ओवरसीज में भी फिल्म को काफी बड़े स्तर पर रिलीज किया जाएगा। लेकिन देखना दिलचस्प होगा.. कि क्या 1000 करोड़ का आंकड़ा कर टाईगर आमिर खान की दगंल को टक्कर दे पाते हैं!
यहां जानें क्यों सुपरहिट हो सकती है टाईगर जिंदा है-


Click it and Unblock the Notifications