'7 खून माफ' ने पहले हफ्ते 28 करोड़ की कमाई की
निर्देशक विशाल भारद्वाज की प्रियंका चोपड़ा अभिनीत फिल्म '7 खून माफ' ने पहले ही सप्ताह में 28 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इस फिल्म को समीक्षकों ने भी काफी सराहा है। वैसे इस फिल्म के निर्माण और प्रचार-प्रसार में कुल 22 करोड़ रुपये का खर्च आया था।
यह फिल्म 786 प्रिंट्स के साथ प्रदर्शित हुई थी। पहले सप्ताहांत में ही इसने बॉक्स ऑफिस पर 13 करोड़ रुपये की कमाई की। विदेशों में इस फिल्म ने दो करोड़ रुपये कमाए जबकि फिल्म ने संगीत व उपग्रह अधिकारों के साथ 11 करोड़ रुपये कमाए।
होम वीडियो व अन्य स्रोतों से इसकी दो करोड़ रुपये की कमाई हुई। युटीवी मोशन पिक्चर्स के सीईओ सिद्धार्थ रॉय कपूर ने बताया कि '7 खून माफ' व्यावसायिक दृष्टि से अच्छी फिल्म रही है। इस फिल्म ने प्रदर्शन से पहले वीडियो, संगीत के जरिए भी अच्छी कमाई की।


Click it and Unblock the Notifications











