7.5 IMDb रेटिंग वाली ये थ्रिलर फिल्म घुमा देगी दिमाग, हर सीन में जबरदस्त ट्विस्ट, भूल जाएंगे 'दृश्यम'!
साउथ सिनेमा इस समय भारतीय दर्शकों के बीच जबरदस्त लोकप्रियता हासिल कर रहा है। ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर लगातार ऐसी फिल्में आ रही हैं, जो कहानी और सस्पेंस के दम पर लोगों का दिल जीत रही हैं। इन्हीं में से एक है मोहनलाल की थ्रिलर मिस्ट्री फिल्म 'थुडारम', जिसे जियो हॉटस्टार पर खूब देखा जा रहा है।

फिल्म की कहानी पेरुनाड नाम के एक शांत पहाड़ी इलाके में रहने वाले बेंज नाम के शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है। बेंज अपनी पत्नी ललिता, दो बच्चों और अपनी पुरानी काली एम्बेसडर कार के साथ सादा जीवन जीता है। कभी वह फिल्मों में स्टंटमैन हुआ करता था, लेकिन अपने करीबी दोस्त अंबु की शूटिंग के दौरान मौत के बाद उसने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली।
एक गलती से बदल जाता है सब कुछ
कहानी उस वक्त मोड़ लेती है, जब बेंज का बेटा पावी दोस्तों के साथ कार लेकर बाहर जाता है और उससे एक बड़ा हादसा हो जाता है। गुस्से में आकर बेंज बेटे को थप्पड़ मार देता है। इसके कुछ ही समय बाद पावी अचानक लापता हो जाता है और बेंज की कार पुलिस स्टेशन में खड़ी मिलती है।
पुलिस और खतरनाक सौदा
अपनी कार छुड़ाने के लिए बेंज थाने पहुंचता है, जहां उसकी मुलाकात पुलिस अफसर जॉर्ज से होती है। जॉर्ज गाड़ी छोड़ने के बदले बेंज से गैरकानूनी काम करवाता है। हालात इतने बिगड़ जाते हैं कि दोनों मिलकर एक शव को ठिकाने लगाने का फैसला करते हैं।
चौंकाने वाला सच
कहानी में सबसे बड़ा झटका तब लगता है, जब सामने आता है कि वह लाश किसी और की नहीं बल्कि बेंज के बेटे पावी की है। इसके बाद फिल्म में लगातार ऐसे ट्विस्ट आते हैं, जो दर्शकों को पूरी तरह हैरान कर देते हैं।
दमदार एक्टिंग और डायरेक्शन
थारुन मूर्ति के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में मोहनलाल के साथ शोभना, प्रकाश वर्मा, बिनु पप्पू, थॉमस मैथ्यू, अमृता वर्षिनी और फरहान फासिल अहम रोल में नजर आते हैं। फिल्म की कहानी शुरुआत में भले ही साधारण लगे, लेकिन आगे बढ़ते-बढ़ते यह बेहद रोमांचक बन जाती है।
क्यों देखें 'थुडारम'?
अगर आपको सस्पेंस, मिस्ट्री और दिमाग घुमा देने वाले ट्विस्ट पसंद हैं, तो 'थुडारम' आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है। यह फिल्म फ्री टाइम में बिंज वॉच करने के लिए पूरी तरह परफेक्ट है।


Click it and Unblock the Notifications











