69th National Film Awards: अल्लू अर्जुन हैं बेस्ट एक्टर, आलिया- कृति जीतीं बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड- विनर्स लिस्ट

69th National Film Awards: गुरुवार, 24 अगस्त को 2023 के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा की गई है। बता दें, जो क्राइटेरिया रखा गया है उसमें जिन फिल्मों को सीबीएफसी द्वारा 1 जनवरी 2021 से लेकर 31 दिसंबर 2021 तक सर्टिफाइड किया गया है, उनकी ही एंट्री पुरस्कार वितरण के लिए की गई है।
इस साल 50 श्रेणियों में 281 से अधिक फीचर फिल्में और 131 गैर-फीचर फिल्में पुरस्कारों के लिए प्रतिस्पर्धा कर रही हैं। फिल्में 30 अलग-अलग भाषाओं में हैं।
इस साल आरआरआर, जय भीम, मिन्नल मुरली, थलाइवी, सरदार उधम, 83, पुष्पा द राइज, शेरशाह, द ग्रेट इंडियन किचन, द कश्मीर फाइल्स, गंगूबाई काठियावाड़ी और नयट्टू जैसी कई अन्य फिल्में पुरस्कारों की दौड़ में थीं। लेकिन विजेताओं की लिस्ट देखी जाए तो इस साल बाजी मारी है एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर (RRR) ने, जिसने पांच कैटेगरी में पुरस्कार जीते हैं। वहीं, विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स ने 2 कैटगरी में पुरस्कार पाया है।
यहां देंखे विनर्स की पूरी लिस्ट-
बेस्ट अभिनेता- अल्लू अर्जुन (पुष्पा)
बेस्ट अभिनेत्री- आलिया भट्ट (गंगूबाई काठियावाड़ी), कृति सैनन (मिमी)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- पंकज त्रिपाठी (मिमी)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- पल्लवी जोशी (द कश्मीर फाइल्स)
बेस्ट फीचर फिल्म- रॉकेट्री द नांबी इफेक्ट
बेस्ट पॉपुलर फिल्म- आरआरआर
बेस्ट फीचर फिल्म (हिंदी)- सरदार उधम
बेस्ट फीचर फिल्म (कन्नड़)- 777 चार्ली
बेस्ट फीचर फिल्म (तमिल)- कदायसी विवासई
बेस्ट फीचर फिल्म (तेलुगु)- उपेन्ना
बेस्ट फीचर फिल्म (असामी)- अनुर
बेस्ट फीचर फिल्म (मलयालम)- होम
बेस्ट कोरियोग्राफी- आरआरआर
बेस्ट लिरिक्स- कोंडापोलम
बेस्ट कॉस्ट्यूम- सरदार उधम
बेस्ट एडिटिंग- संजय लीला भंसाली (गंगूबाई काठियावाड़ी)
बेस्ट स्क्रीनप्ले- गंगूबाई काठियावाड़ी, नय्यटू
बेस्ट सिनेमेटोग्राफी- सरदार उधम
बेस्ट डायरेक्टर - निखिल महाजन (गोदावरी, मराठी फिल्म)
बेस्ट संगीत- पुष्पा (देवी श्री प्रसाद) , आरआरआर (एमएम कीरावनी)
स्पेशल जूरी अवार्ड- शेरशाह
बेस्ट बुक ऑन सिनेमा- म्यूजिक बाय लक्ष्मीकांत प्यारेलाल (लेखक- राजीव विजयकर)
बेस्ट फिल्म ऑन सोशल इशू- अनुनाद


Click it and Unblock the Notifications











