..................... 69 year old Rekha failed 26 year old actresses, amazing transformation seeing at airport, video viral - Hindi Filmibeat

69 साल की रेखा ने किया 26 साल की एक्ट्रेसेस को फेल, एयरपोर्ट पर ऐसे की एंट्री कि देखते रह गए लोग, VIRAL VIDEO

Rekha

Rekha New Look Video Viral: बॉलीवुड की दिग्गज कलाकार रेखा अब भले ही फिल्मों में नजर ना आ रही हों, लेकिन उनके चर्चे सोशल मीडिया पर होते ही रहते हैं। कभी रेखा किसी टीवी रियलिटी शो में नजर आती हैं तो कभी वह किसी अवॉर्ड फंक्शन का हिस्सा होती हैं। रेखा आज भी अपनी खूबसूरती से लोगों को कायल कर देती हैं। रेखा की एक्टिंग और उनकी खूबसूरती की तो लोग तारीफ करते थकते नहीं हैं। आज भी उनका फैशन सेंस काबिले तारीफ है। बता दें कि हाल ही में एक्ट्रेस को एयरपोर्ट पर देखा गयाा, लेकिन इस दौरान अभिनेत्री को तो पैपराजी पहचान ही नहीं पाए। दरअसल रेखा इतने स्टाइलिश अवतार में नजर आ रही थीं कि लोग तो उन्हें देखकर हैरान ही रह गए।

रेखा को देख दीवाने हुए लोग
दरअसल IIFA अवॉर्ड्स का आयोजन होने जा रहा है। इस बार यह आयोजन अबू धाबी में होगा। इस खास मौके का हिस्सा बनने के लिए तमाम सितारे अबू धाबी पहुंच रहे हैं। वहीं इवेंट अटेंड करने के लिए रेखा भी मुंबई से रवाना होती नजर आ रही हैं। बीते दिन जैसे ही रेखा को एयरपोर्ट पर देखा गया लोग तो उन्हें देखकर हैरान ही रहे गए। इस खास मौके पर रेखा ब्लैक कलर का ड्रेस पहनी दिखीं जिसके साथ उन्होंने व्हाइट कलर का स्कार्फ पहना था। सिर को उन्होंने पोल्का डॉट दुपट्टा से कलर किया था। आंखों पर चश्मा और होठों पर लाल लाली उनके लुक्स को और भी अट्रैक्टिव बना रही है। बता दें रेखा के इस लुक को देख फैन्स के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है।

फैन्स ने किए जमकर कमेंट्स
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- क्या बात है रेखा जी बुढ़ापे पर आपका इतना कहर है जवानी में कितना होगा तो वहीं दूसरे ने कहा 69 की नहीं आप तो 26 साल की लग रही हो। वहीं तीसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अब पता चला कि एक्टर्स आपके दीवाने क्यों थे। वहीं कई लोगों को रेखा का ये लुक उनकी फिल्म खून भरी मांग की याद दिला रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X