68th National Film Awards Pics: आशा पारेख को मिला Standing Ovation, मिला दादा साहेब फाल्के अवार्ड

30 सितंबर को नई दिल्ली में 68th National Film Awards का आयोजन किया गया और इस दौरान, फिल्म इंडस्ट्री के सितारे, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पुरस्कार लेते नज़र आए। बीते ज़माने की मशहूर सुपरस्टार आशा पारेख [Asha Parekh] जी को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
मंच पर जब आशा पारेख ये पुरस्कार लेने पहुंची तो उनकी कला का सम्मान करते हुए बाकी सभी सितारों ने खड़े होकर उनके लिए तालियां बजाईं और इस Standing Ovation की तस्वीर, इंटरनेट पर काफी वायरल भी हो रही हैं।

सबने दिया यूं सम्मान
आशा पारेख जैसे ही अपना दादा साहेब फाल्के पुरस्कार लेने स्टेज पर पहुंची, इंडस्ट्री के मौजूद सभी सितारों ने इस तरह से उनका सम्मान किया। आशा पारेख का जन्म 1942 में हुआ था और वो हिंदी फिल्मों में एक बाल कलाकार के रूप में शुरूआत करने के बाद टॉप की अभिनेत्री बनीं।

तीसरा राष्ट्रीय पुरस्कार
अपना तीसरा राष्ट्रीय पुरस्कार लेते अजय देवगन। अजय देवगन को 1998 में अपनी फिल्म ज़ख़्म के लिए और फिर 2002 में द लेजेंड ऑफ भगत सिंह के लिए नेशनल पुरस्कार मिल चुका है। 2020 में आई तान्हाजी द अनसन्ग वॉरियर के लिए उन्हें ये बेस्ट एक्टर का पुरस्कार मिला।

बेस्ट गीतकार मनोज मुंतशिर
मनोज मुंतशिर को बेस्ट गीतकार के लिए नेशनल अवार्ड मिला। उन्हें ये अवार्ड, परिणीति चोपड़ा स्टारर साईना के लिए मिला।

प्रोड्यूसर के तौर पर भी अवार्ड
अजय देवगन को प्रोड्यूसर के तौर पर भी तान्हाजी के लिए बेस्ट फिल्म का अवार्ड मिला। 2020 में रिलीज़ हुई ये फिल्म इस दशक की पहली ब्लॉकबस्टर है।

खास पुरस्कार
फिल्म तुलसीदास जूनियर के लिए वरूण बुद्धदेव को एक खास पुरस्कार मिला। ये फिल्म काफी सालों से रिलीज़ के लिए अटकी हुई थी। फिल्म राजीव कपूर की आखिरी फिल्म थी। इसके रिलीज़ होने से पहले ही उनका निधन हो गया।


Click it and Unblock the Notifications











