68th National Aawrds: भूषण कुमार ने अजय देवगन, ओम राउत और आशुतोष गोवारिकर को दी बधाई, लिखा खास Note

अजय देवगन [Ajay Devgn] फिल्म्स की तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर और आशुतोष गोवारिकर फिल्म्स की तुलसीदास जूनियर, दोनों को ही दर्शकों का खूब प्यार मिल है, जिसें टी-सीरीज द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित किया गया है। इन फिल्मों को 68वें राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है। ऐसे में अब प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने अपना आभार व्यक्त करते हुए एक दिल छू लेने वाला नोट लिखा और सबका शुक्रिया अदा किया।
उन्होंने अपने नोट में लिखा, "हम बहुत गर्व महसूस कर रहे हैं कि हमारी फिल्मों तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर और तुलसीदास जूनिय के लिए हमे 68वें राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है और इसके लिए हम न केवल जूरी के लिए.. बल्कि उन दर्शकों के भी आभारी है जिन्होंने हमारे काम की इतनी तरीफ की कि हम यहां तक पहुंच पाए।"
उन्होंने आगे लिखा, "हम इस अवसर पर अजय देवगन, ओम राउत और आशुतोष गोवारिकर को उनके जबरदस्त योगदान और अद्भुत काम के जरिए टी-सीरीज़ के गौरव और सम्मान को और बढ़ाने के लिए अपना आभार व्यक्त करना चाहते हैं। उनकी रचनात्मकता, संवेदनशीलता, बुद्धिमत्ता और समझ ने फिल्मों को पहले की तुलना में बेहतरीन बनने में मदद की। निर्देशकों के अलावा, हम टीम के हर सदस्य के प्रति भी आभार व्यक्त करना चाहते हैं जिन्होंने परियोजना की सफलता में योगदान दिया। इस टीम के साथ ऐसे कई और शानदार काम करने की उम्मीद है।"
बता दें, 30 सितंबर को हुए 68वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मु ने वेटरन एक्ट्रेस आशा पारेख को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया। अजय देवगन को फिल्म 'तान्हाजीः द अनसंग वॉरियर' और साउथ के सुपरस्टार सूर्या को फिल्म 'Soorarai Pottru' के लिए बेस्ट एक्टर अवॉर्ड मिला। वहीं, बेस्ट हिंदी फिल्म तुलसीदास जूनियर रही है।


Click it and Unblock the Notifications












