..................... 67th National Film Awards- Rajnikanth, Dhanush and Kangana Ranaut receive these Awards! 67वें फिल्म पुरस्कार के दौरान इस सम्मान से नवाजे गए रजनीकांत, धनुष और कंगना रनौत! - Hindi Filmibeat

67वें फिल्म पुरस्कार के दौरान इस सम्मान से नवाजे गए रजनीकांत, धनुष और कंगना रनौत!

67वें फिल्म पुरस्कार को लेकर लगातार चर्चा हो रही है और दौरान जिन सितारों को सम्मानित किया गया है वो काफी खुश हैं। इन अवॉर्ड्स की शुरुआत आज दिल्ली के विज्ञान भवन में हुआ था। हालांकि जिन सितारों को इस दिन सम्मानित किया गया इसका ऐलान मार्च में ही कर दिया गया था। इस मौके पर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू मौजूद रहे जिनके हाथों से विजाताओं को सम्मानित किया गया था। जो सितारे सबसे ज्यादा चर्चा में चल रहे हैं उनका नाम सुपरस्टार रजनीकांत, धनुष और कंगना रनौत हैं।

इन दिनों की ही अलग अलग पुरस्कारों और सम्मान से नवाजा गया है। साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत को उनके अहम योगदान के कारण दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से नवाजा जा गया है।

kangana ranaut, dhanush, rajnikanth, कंगना रनौत, धनुष, रजनीकांत

इसके बाद उनके फैंस काफी खुश हैं और लगातार सोशल मीडिया पर मुबारकबाद दे रहे हैं। बात करें तो अभिनेता धनुष की तो उनको फिल्म असुरन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड मिला है।

इस दौरान अभिनेत्री कंगना रनौत की भी एक तस्वीर सामने आई है और वो काफी सज धज कर इस मौके पर पहुंची थीं। कंगना रनौत को फिल्म मणिकर्णिका और पंगा के लिए सम्मानित किया गया।

कंगना रनौत को इन फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के सम्मान से नवाजा गया था। कंगना रनौत इस दौरान काफी खुश नजर आ रहीं थीं और उनकी तस्वीर धड़ल्ले से वायरल हो रहीं हैं। इसके पहले अभिनेत्री को साल 2015 में तनु वेड्स मनु के लिए कंगना को नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है। फिलहाल आप देखें ये शानदार तस्वीरें...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X