नेशनल अवॉर्ड: श्रीदेवी का अवॉर्ड लेने साड़ी में पहुंची जाह्नवी-खुशी, देखें Live तस्वीरें
Recommended Video

65वां नेशनल अवॉर्ड समारोह शुरू हो गया है। देश के इस बड़े समारोह में कई फिल्मी हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा। देशभर के कई एक्टर-एक्ट्रेस, डायरेक्टर और फिल्मों को पुरस्कार से नवाजा जाएगा। अवॉर्ड समारोह से पहले राष्ट्रपति के कम समय देने की खबर पर काफी विवाद हो चुका है। वहीं समारोह के शुरू होते ही कई बड़ी हस्तियां पहुंचने लगी हैं। इन्हीं हस्तियों में श्रीदेवी के पति बोनी कपूर और उनकी दोनों बेटियां भी नजर आईं।
[Omerta: 2018 की सबसे खतरनाक फिल्म, नफरत हो जाएगी, रिलीज से पहले जानें पूरी कहानी]
दोनों बेटियों के साथ श्रीदेवी का अवॉर्ड लेने बोनी कपूर पहुंचे हैं। इस दौरान जाह्नवी और खुशी साड़ी पहने नजर आईं। श्रीदेवी को फिल्म 'मॉंम' में बेहतरीन अदाकारी के चलते बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया जाएगा। वहीं इस समारोह में श्रीदेवी के अलावा बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर विनोद खन्ना को भी दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। विनोद खन्ना भी साल 2017 में दुनिया को अलविदा कह गए थे। विनोद खन्ना की तरफ से ये अवॉर्ड लेने कौन पहुंचा है, ये पता नहीं चल सका है।

बता दें कि सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म न्यूटन, स्पेशल मेंशन अवॉर्ड पंकज त्रिपाठी (न्यूटन के लिए), बेस्ट कोरियोग्राफी फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' के गाने 'गोरी तू लट्ठ मार' के लिए गणेश आचार्य, बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर फिल्म 'मॉम' के लिए ए आर रहमान, बेस्ट एक्शन डायरेक्शन बाहुबली 2, सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म बाहुबली- द कनक्लूजन को पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। आगे देखें इस समारोह से लाइव तस्वीरें और जानें इससे जुड़ी कुछ और बातें-


Click it and Unblock the Notifications











