65 साल की दादी ने सिर पर बियर की बोतल रख किया 'जमाल कुडू' गाने पर डांस, देखते वालों की फटी रह गईं आंखें

Woman Dance Video Viral: चाहें बच्चा हो या बड़ा डांस का शौकीन तो हर कोई होता है। पहले महिलाएं अपने घर के फंक्शन में ही डांस कर पाती थीं, लेकिन जब से सोशल मीडिया एक्टिव हुआ है तब से आए दिनों लोगों के डांस वीडियो वायरल होते ही रहते हैं। हाल ही में एक 65 साल की महिला का डांस वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि साड़ी पहनकर और बियर की बोतल सिर पर रखकर महिला डांस करती नजर आ रही हैं।
दादी ने किया जमाल कुडू पर डांस
हाल ही में एक महिला का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला साड़ी पहने हाथ में चूड़ी और आखों पर चश्मा लगाए नजर आ रही है। वह रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल के मोस्ट पॉपुलर गाने 'जमाल कुडू' पर हूबहू वैसा डांस करती नजर आ रही है जैसा कि फिल्म में बॉबी देओल ने डांस किया था। महिला को इस तरह डांस करता देख लोग तो हैरान ही रह गए हैं। इंस्टाग्राम पर यह वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। वीडियो पर यूजर्स के भी जमकर रिएक्शन आ रहे हैं।
यूजर्स के यूं आए कमेंट
एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- क्या बात है आपने को जवानों को भी फेल कर दिया है। तो वहीं दूसरे ने कहा दादी तो बहुत कूल हैं। वहीं तीसरे ने लिखा दादी तो रॉकस्टार हैं। तो वहीं चौथे ने लिखा-इस उम्र में लोग रेस्टोरेंट भी जाना पसंद नहीं करते लेकिन दादी को यूं देख काफी अच्छा लगा। कम से कम वो अपनी हर उम्र इंजॉय तो कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











