VIDEO: मसाबा की गोद भराई की रस्म में ऐसी ड्रेस पहनकर पहुंचीं नीना गुप्ता, लोगों बोले- बेटी से ज्यादा तो आप...

Neena Gupta trolled because of her dress: नीना गुप्ता बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने कई ऐसी फिल्में की हैं जिसकी वजह से आज भी उनका नाम सुर्खियों में रहता है, लेकिन नीना को लोग अब पंचायत की प्रधान के नाम से भी जानने लगे हैं। बता दें कि नीना गुप्ता 65 साल की हैं, लेकिन आज भी वह अपने लुक्स और फैशन स्टाइल की वजह से हेडलाइन में बनी रहती हैं। कभी उन्हें बेहद ही शॉर्ट ड्रेस में देखा जाता है तो कभी वह बोल्ड वन पीस पहने दिखाई देती हैं।
नीना गुप्ता का दिखा कूल अंदाज
बता दें कि बीते दिन फेमस फैशन डिजाइनर और नीना गुप्ता की बेटी मसाबा की गोद भराई की रस्म थी। इस खास मौके पर बॉलीवुड की तमाम एक्ट्रेसेस शामिल हुई थीं। गोद भराई की रस्म के लिए खास थीम रखी गई थी, लेकिन बेटी के इस खास दिन पर नीना गुप्ता की सुपर कूल वाइव देख लोग तो हैरान ही रह गए। जी हां, इस खास मौके पर नीना गुप्ता वेस्टर्न ड्रेस में नजर आईं और अब उनका फैशनेबल लुक हर एक की जुबान पर है।
यूजर्स ने कर दिए कुछ ऐसे कमेंट्स
नीना गुप्ता के लुक्स की बात करें तो नीना गुप्ता गोल्डन कलर की हाई एंड लो वन पीस ड्रेस पहने दिखीं। इसी के साथ ही न्यूड मेकअप और लंबे इयरिंग से उन्होंने अपने लुक्स को कंप्लीट किया। जहां कई लोगों को नीना गुप्ता का लुक पसंद आया तो कई लोगों ने उन्हें उनके स्टाइल के लिए जमकर ट्रोल भी कर दिया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा ये क्या पहन लिया है आपने बेटी की गोद भराई है, लेकिन आप तो बेटी से भी ज्यादा जवान दिख रही हैं तो वहीं दूसरे ने कहा आप हमेशा की तरह आज भी खूबसूरत हैं। तो वहीं तीसरे यूजर ने ट्रोल करते हुए लिखा- बेटी से ज्यादा तो आप सज कर आई हैं।


Click it and Unblock the Notifications











