65 साल की ये एक्ट्रेस बनीं 'गंजी चुड़ैल' 3 यूट्यूबर्स से करवाया ऐसा काम जिसे देख छूट जाएगी हंसी

65 year old actress neena gupta become Ganji Chudail: 'बधाई हो', 'पंचायत' जैसी कई बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर चुकीं 80 के दशक की इस एक्ट्रेस ने अपना लुक बदल लिया है। जी हां, अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस अब गंजी चुड़ैल बन गई हैं। 65 साल की इस एक्ट्रेस का नया लुक देख आप भी हैरान रह जाएंगे।
सोशल मीडिया पर छाई गंजी चुड़ैल
दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जहां गंजी चुड़ैल 3 यूट्यूबर्स को अपने कब्जे में कर लेती है। उन्हें बांध देती है। यह गंजी चुड़ैल तीनों यूट्यूबर्स से अपना मेकओवर करवाती है। जी हां, गंजी चुडैल अपने पुराने लुक से परेशान हो जाती है। वह कहती हैं- थक गई हूं मीम बनकर...अब तुम तीनों मुझे बेब बनाओगे।
गंजी चुड़ैल ने दी यूट्यूबर्स के धमकी
गंजी चुड़ैल की इस बात को सुन एक यूट्यूबर कहती है अगर नहीं बनाया तो ? इस पर गंजी चुड़ैल नाराज हो जाती है और कहती है कि अगर नहीं बनाया तो सोशल मीडिया एकाउंट्स डिलीट्स कर देगी। ये सुनते ही तीनों यूट्यूबर्स झट से हां कर देती हैं और तीनों उस गंजी चुड़ैल को बेब बनाने में लग जाती हैं। तीनों तरह-तरह की चीजें गंजी चुड़ैल पर अप्लाई करवाती हैं।
नीना गुप्ता हैं ये गंजी चुड़ैल
इसके बाद गंजी चुड़ैल अपने कपड़े बदलती है। इसके बाद गंजी चुड़ैल का फाइनल लुक देखने लायक होता है। जी हां, गंजी चुड़ैल अपने इस नए लुक को बेहद पसंद करती है। बता दें कि ये गंजी चुड़ैल कोई और नहीं बल्कि 65 साल की एक्ट्रेस नीना गुप्ता हैं।
वीडियो को देख यूजर्स के यूं आए कमेंट्स
बता दें कि इस वीडियो को देख सोशल मीडिया पर कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- क्या बात है गंजी चुड़ैल भी मशकारा लगाना सीख गई तो वहीं दूसरे ने कहा मानना पड़ेगा गंजी चुड़ैल है कमाल की।


Click it and Unblock the Notifications