64 साल की नीना गुप्ता ने जवान लड़कियों के साथ की पार्टी, बोल्ड ड्रेस में देख लोग बोले- 'सठिया गई है बुढ़िया'

नीना गुप्ता अक्सर सोशल मीडिया पर बवाल करती रहती हैं। अक्सर कहा जाता है की अपनी उम्र की परवाह किए बिना वो लोगों को चौकातीं रहती हैं और इंटरनेट पर बोल्ड होती रहती हैं। इसके लिए वो कुछ भी करती हैं और इस उम्र में भी रिवीलिंग कपड़े पहनने में गुरेज नहीं करतीं।
इस वक्त उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो जवान लड़कियों के बीच डांस करतीं 64 साल की नीना गुप्ता ने धमाका कर दिया है। इस क्लिप में उन्होने दो डोरियों में अटका हुआ एक टॉप पहना है जिसमें वो बेहद हॉट लग रही हैं।
इसके अलावा आसपास कुछ लड़कियां हैं जो कि नीना गुप्ता को कॉप्टीशन दे रही हैं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए पैपराजी पेज ने लिखा, ''पार्टी में धमाल मचाती नीना गुप्ता।'' इसके बाद लोगों के कमेंट्स सामने आ रहे हैं।
एक ने लिखा है, ''आंटी आपका एक पैर कब्र में लटक रहा है और काहे बच्चों के साथ पार्टी कर रही हो जा के मंदिर में भगवान का नाम लो।'' एक ने लिखा, ''इसकी जवानी ख़तम नहीं हो रही।'' एक ने लिखा, ''अरे, मुझे सच में बात करने के लिए किसी की ज़रूरत है।''
एक ने लिखा, ''ये इनका कौन सा डांस है।'' एक ने लिखा, ''बुढ़िया सठिया गई है क्या।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं लेकिन नीना गुप्ता की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। नीना गुप्ता की लाइफ काफी बोल्ड रही है।
गौरतलब है कि नीना गुप्ता 80 के दशक में स्टार क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स से प्यार कर बैठी और शादी के पहले ही प्रेग्नेंट हो गई। विवियन पहले से ही शादीशुदा थे और वह उनसे शादी भी नहीं कर सकती थी। बाद में नीना गुप्ता ने विवेक मेहरा के साथ शादी रचाई। फिलहाल आप देखिए उनका ये वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है...


Click it and Unblock the Notifications