फिल्मफेयर 2018: टेक्नीकल अवार्ड्स का एलान...पहली ट्रॉफी TIGER ZINDA HAI के नाम!
63वें फिल्मफेयर अवार्ड्स की शुरूआत हो चुकी है। इस शाम को हसीन बनाने में सितारे कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। शाहरूख खान, सनी लियोन, करण जौहर मिलकर स्टेज पर आग लगाने वाले हैं।
वहीं काफी समय बाद अक्षय कुमार को परफॉर्म करते देखने के लिए सब उत्साहित हैं। रणवीर सिंह बप्पी लाहिड़ी को शानदार ट्रिब्यूट देने वाले हैं। वहीं इन सबके बीच, अवार्ड्स का पहला सेट दिया जा चुका है।

यानि कि टेक्निकल अवार्ड। इस लिस्ट में टाईगर ज़िंदा है, डेथ इन द गंज, जग्गा जासूस और ट्रैप्ड सब पर भारी पड़ी है। हालांकि अभी तो ये अवार्ड्स की शुरूआत है।
देखते हैं कि आगे कौन कौन कितने अवार्ड्स बटोरता है। फिलहाल जानिए टेक्नीकल अवार्ड्स के विजेताओं के नाम।


Click it and Unblock the Notifications











