LIVE: फिल्मफेयर अवार्ड्स 2018....अवार्ड पक्का है, इसलिए सबसे पहले पहुंचे ये सुपरस्टार!
63वें फिल्मफेयर अवार्ड का स्टेज सज चुका है और सितारे आज की शाम रंगीन बनाने के लिए कुछ ही देर में रेड कार्पेट पर तहलका मचाने लग जाएंगे। और हम आपको देंगे पल पल की खबर।
स्टेज रिहर्सल आखिरी समय तक चली है और अक्षय कुमार को बेस्ट एक्टर ट्रॉफी मिले ना मिले लेकिन शाम को उन्होंने खुद ट्रॉफी बनने का फैसला ज़रूर कर लिया था।

फिलहाल, इस शाम के पहले दो मेहमान पहुंच चुके हैं। पहले दो मेहमान हैं - मेहर विज और प्रीतम। मेहर को जिन्हें सीक्रेट सुपरस्टार के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर फीमेल का अवार्ड मिला है और दूसरे मेहमान हैं प्रीतम जिन्हें जब हैरी मेट सेजल के लिए बेस्ट म्यूज़िक का नॉमिनेशन मिला है।
दोनों ही सितारों के आज रात की चमचमाती ब्लैक लेडी घर ले जाने के काफी आसार हैं, यही कारण हैं कि दोनों टाइम से रेड कार्पेट पर पहुंचे थे।
आज की शाम की सारी अपडेट के लिए हमारे साथ जुड़े रहिए।


Click it and Unblock the Notifications











