अनाउंस हुई फिल्मफेयर की खास नॉमिनेशन लिस्ट...ये सुपरस्टार होगा BEST ACTOR
फिल्मफेयर की नॉमिनेशन लिस्ट जारी होते ही हर तरफ एक ही हल्ला था। इस साल भी राजकुमार राव का नाम बेस्ट एक्टर लिस्ट से गायब था। राजकुमार राव की न्यूटन को दुनिया भर में अवार्ड्स की भरमार हो चुकी है लेकिन यहां फिल्मफेयर की लिस्ट से उनका नाम गायब था।
ज़ी सिने अवार्ड्स में भी राजकुमार की न्यूटन को बेस्ट एक्टर के लिए इग्नोर किया गया और उन्हें एक Extraordinary Award थमा दिया गया था जिसे लेते ही राजकुमार राव ने कहा कि ये शायद मुझे न्यूटन के लिए मिला है।

खैर, अब काफी हो हल्ले के बाद फिल्मफेयर ने भरपाई की है। फिल्मफेयर ने क्रिटिक्स चॉइस की नॉमिनेशन लिस्ट जारी कर दी है। और इस लिस्ट में राजकुमार राव को स्थान मिल चुका है।
गौरतलब है कि फिल्मफेयर ने हमेशा ही पॉपुलर फिल्मों को ज़्यादा तरजीह दी है। हालांकि इस साल स्टार स्क्रीन अवार्ड्स ने रूख बदलते हुए राजकुमार राव को बेस्ट एक्टर पॉपुलर और क्रिटिक्स दोनों अवार्ड थमा दिए।
यहां देखिए फिल्मफेयर के क्रिटिक्स नॉमिनेशन -


Click it and Unblock the Notifications











