..................... 63 साल की नीना गुप्ता ने इंस्टाग्राम पर अपना वर्कआउट करते हुए वीडियो शेयर किया है।63 years old Neena Gupta share her instagram workout video fans reacted - Hindi Filmibeat

Neena Gupta VIDEO: फिगर बनाने के लिए 63 साल की नीना गुप्ता ने किया पुश-अप्स, लोग हुए हैरान

Neena Gupta

Neena Gupta Video: फिटनेस के लिए उम्र की कोई सीमा नहीं होती है। बॅालीवुड की दिग्गज अभिनेत्री नीना गुप्ता इन दिनों इसी को साबित करती हुई दिख रही हैं। अपने बेबाक अंदाज के साथ नीना गुप्ता इंस्टाग्राम पर भी काफी पसंद की जाती हैं। नीना अपनी निजी जिंदगी की कई सारी जानकारी यहां पर शेयर करती हैं। ऐसे में 60 की उम्र पार कर चुकीं नीना गुप्ता ने एक वीडियो अपलोड किया है। जहां पर नीना गुप्ता फिटनेस चैलेंज करती हुई दिख रही हैं। फिट और स्लिम बॉडी के लिए नीना इस वीडियो में वर्कआउट करती हुई दिख रही हैं। इंटरनेट पर नीना गुप्ता के इस वीडियो को सबसे अधिक पसंद किया जा रहा है। आप खुद नीना के इस वीडियो और कलाबाजी को देखकर हैरान हो जायेंगे। नीना गुप्ता के इस वीडियो को देख फैंस इसे अपनी प्रेरणा बता रहे हैं। साथ ही 63 साल की उम्र में उनका यह जज्बा देख फैंस कमेंट बॉक्स में तारीफ करने से पीछे नहीं हट रहे हैं।

नीना गुप्ता का वर्कआउट वीडियो

नीना गुप्ता का वर्कआउट वीडियो

ऊंचाई एक्टेसनीना गुप्ता ने अपना यह वर्कआउट वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में आप देखेंगे कि ट्रेनर की मदद से वह पुश अप्स को करते हुए दिखाई दे रही है। नीना गुप्ता ने इस वीडियो में बताया है कि वह अपने हर दिन की शुरुआत पुश अप्स से ही करती हैं।

नीना गुप्ता ने लिखा

नीना गुप्ता ने लिखा

इस वीडियो को शेयर करते हुए नीना ने लिखा है कि बस शुरुआत की है लेकिन शो ऑफ कर रही हूं। बता दें कि नीना गुप्ता के इस वीडियो की काफी तारीफ की जा रही है। हर कोई यही कह रहा है कि वाह नीना वाह। नीना गुप्ता की बात की जाए तो वह अपने बयानों को लेकर बीते दिनों काफी चर्चा में रही थीं।

नीना गुप्ता की पुरानी फोटो

नीना गुप्ता की पुरानी फोटो

नीना ने कहा था कि कपड़ों से महिलाओं को जज करना बंद कर दीजिए। नीना गुप्ता फैशन के मामले में काफी अलग है। नीना रियल लाइफ में अक्सर शॅार्ट ड्रेस या फिर स्कर्ट के साथ दिखाई देती हैं। जहां पर नीना हमेशा फिटनेस की बात करते हुए ग्लैमरस होने की बात कही है।

ग्लैमरस नीना गु्प्ता

ग्लैमरस नीना गु्प्ता

नीना ने एक दफा कहा था कि ग्लैमरस दिखने के लिए उम्र का बंधन नहीं होना चाहिए। इस उम्र में भी नीना 30 साल की एक्ट्रेस की तरह खुद को स्टाइल करती रहती हैं। आप खुद उनके इंस्टाग्राम पर ऐसी कई सारी तस्वीरें देख सकते हैं। जहां पर नीना अपनी सादगी और दिलकश अंदाज से पूरी तरह से दिल जीत लेती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X