#LIVE: फिल्मफेयर अवार्ड 2016...वो आ गया...देखो वो गया
62वां फिल्मफेयर अवार्ड बहुत ही शान से शुरू हो चुका है और धीरे धीरे बॉलीवुड के सारे सितारे इस शाम 2017 के पहले अवार्ड शो में पहुंच रहे हैं। देखिए पूरा लाइव अपडेट हमारे साथ।
62वां जियो फिल्मफेयर अवार्ड शुरू हो चुका है और बॉलीवुड सितारे इस शाम को रंगीन बनाने में जुट गए हैं। इस अवार्ड का हर साल सबको इंतज़ार रहता है औऱ आखिरकार वो आ ही गया। हालांकि नॉमिनेशन लिस्ट को लेकर काफी कंट्रोवर्सी हुई है लेकिन फिर भी अवार्ड्स का इंतज़ार सबको है।
जहां बैकस्टेज ताबड़तोड़ तैयारियां चल रही हैं वहीं रेड कार्पेट पर भी स्टार्स ने जगमगाना शुरू कर दिया है। जु़ड़े रहिए हमारे साथ लाइव अपडेट में हर खबर के लिए

इस शाम फिल्मफेयर अवार्ड्स 2017 के होस्ट हैं शाहरूख खान, कपिल शर्मा और करण जौहर। वहीं सलमान खान, वरूण धवन, टाईगर श्रॉफ, सुशांत सिंह राजपूत, आलिया भट्ट, जैकलीन फर्नांडीज़ स्टेज पर आग लगाने के लिए तैयार हैं।
[#Kundali: देखते रह जाएंगे शाहरूख - सलमान - आमिर....ये होगा बाज़ीगर!]
रेड कार्पेट के पहले मेहमान हैं प्रतीक बब्बर और अनुषा विज जिन्होंने आते है रे़ड कार्पेट को और भी रंगीन बनाना शुरू कर दिया है। दूसरे मेहमान हैं शत्रुघ्न सिन्हा जो परिवार के साथ आकर सबको खामोश कर चुके हैं।
देखिए फिल्मफेयर का लाइव अपडेट -


Click it and Unblock the Notifications











