60 मिलियन फॉलोअर्स की फौज पर जैकलीन फर्नांडीज का सेलिब्रेशन, एक्ट्रेस ने ऐसे मनाया जश्न

By Filmibeat Desk

बॅालीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन वह अपने निजी और प्रोफेशनल जिंदगी से जुड़ी कोई ना कोई स्टोरी अपडेट करती रहती है। ऐसे में जैकलीन फर्नांडीज के सोशल मीडिया पर फैंस की गिनती काफी बढ़ गई है। जैकलीन फर्नांडीज ने अपने फॅालोअर्स बढ़ने की खुशी में एक छोटा सा जश्न मनाया है।

चाहे बात हो फिल्मों की या सोशल मीडिया की, एक एक्ट्रेस जिसने सभी का दिल जीता है वो है खूबसूरत जैकलीन फर्नांडीज। श्रीलंकन ब्यूटी जैकलीन के ग्लोबल लेवेल पर काफी बड़ा फैनबेस है। ऐसे में वो हमेशा अपने सोशल मीडिया पर अपनी लाइफस्टाइल की एक झलक शेयर कर अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं जिसका उनके फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं।

Jacqueline Fernandez

हाल ही में जैकलीन के सोशल मीडिया हैंडल, इंस्टाग्राम पर 60 मिलियन फॉलोअर्स हो गए है और इस खुशी को यादगार बनाने के लिए उन्होंने केक और डेकोरेशन के साथ सेलिब्रेट किया साथ ही इन यादगार पलों को अपने फैन्स का साथ शेयर करते हुए अपने इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट किया।जैकलीन ने कैप्शन में अपने फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा-इस यात्रा में मेरे साथ रहने के लिए धन्यवाद।

जैकलीन को हाल ही में 'बच्चन पांडे' में अपने प्रदर्शन के लिए बहुत प्यार मिला है, जिसमें अक्षय कुमार के साथ उनकी शानदार केमिस्ट्री को सबने एंजॉय किया।एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो जैकलीन, अक्षय कुमार के साथ 'राम सेतु' और रोहित शेट्टी की 'सर्कस' के साथ फैन्स को कुछ मजेदार देने के लिए फिर से तैयार हैं।

Read more about: jacqueline fernandez
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X