OUCH.... शाहरुख, सलमान खान की वजह से 60 करोड़ का नुकसान!
शाहरूख खान और सलमान खान के लिए साल 2017 कुछ खास नहीं रहा। जहां सलमान की ट्यूबलाइट मुश्किल से 100 करोड़ भी कमा पाई, वहीं शाहरुख की जब हैरी मेट सेजल औंधे मुंह गिर पड़ी। बॉक्स ऑफिस पर दोनों ही फिल्मों का बुरा हाल रहा।
बोर है 'टॉयलेट एक प्रेम कथा'.. शाहरुख के बाद अक्षय भी FAIL
लेकिन काफी कम लोग जानते हैं इन फिल्मों के डिस्ट्रिब्यूटर्स को काफी ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा है। एनएच स्टूडियो के नरेन्द्र हिरावत की मानें तो दोनों फिल्मों से लगभग 60 करोड़ का नुकसान हुआ है। फिलहाल बस उम्मीद जताई रही है कि दोनों सुपरस्टार्स मदद का हाथ बढ़ाएंगे।

इनकी मानें तो दोनों फिल्मों से डिस्ट्रिब्यर्ट को काफी उम्मीद थी, लेकिन फिल्में दर्शकों को आकर्षित नहीं कर पाई। नरेन्द्र रावत ने कहा कि, दोनों स्टार्स के साथ हमने पहले भी बिजनेस किया है। लिहाजा, उम्मीद है कि हमें कुछ मदद मिलेगी।
बहरहाल, इस साल कई फिल्में फ्लॉप हुईं हैं.. जिनमें से ज्यादातर बिग बजट फिल्में थी। यहां जानें साल 2017 की बिग बजट फिल्में.. जो फ्लॉप रहीं-


Click it and Unblock the Notifications