..................... 6 poeple arrested for threatening Karan Johar for leaking the Baahubali 2 pirated copy - Hindi Filmibeat

''15 लाख दो.. वर्ना बाहुबली 2 पूरी फिल्म लीक कर दूंगा.....''

6 लोगों ने करण जौहर और बाहुबली 2 के बाकी निर्माताओं को ब्लैकमेल किया कि 15 लाख दें, वर्ना बाहुबली 2 लीक कर दूंगा।

By Neeti

बाहुबली 2 की रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर कई सीन और कुछ एक वीडियोज लीक कर दिये गए। जिसके खिलाफ एक्शन भी लिया गया। लेकिन बता दें, इस बीच 6 लोगों ने करण जौहर और फिल्म के बाकी निर्माताओं को धमकी भी दे डाली।

20 दिन.. टिकी रही 'बाहुबली 2'.. जबरदस्त.. सुपरस्टार्स भी FAIL

29 अप्रैल को दर्ज शिकायत के अनुसार राहुल मेहता नाम के एक व्यक्ति ने करण जौहर समेत फिल्म निर्माताओं से संपर्क किया और उन्हें बताया कि उनके पास फिल्म का पाइरेटेड हाई डेफिनिशन प्रिंट मौजूद है। यदि उसे फलां दिन तक 15 लाख नहीं मिले.. तो वह इस कॉपी को वायरल कर देगा।

baahubali 2

इन्होंने निर्माताओं को सुबूत के तौर पर वीडियो का छोटा सा हिस्सा भी भेजा था। बहरहाल, हैदराबाद पुलिस ने सभी 6 लोगों को पैसों के लिए ब्लैकमेल करने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया है।

बहरहाल, बता दें इन दिनों पाइरेसी का धंधा काफी बढ़ चुका है। फिल्म रिलीज से पहले या अगले दिन तुरंत इंटरनेट पर उपलब्ध हो जाती है। फ्री इंटरनेट की वजह की पाइरेसी का बिजनेस बखूबी बढ़ चला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X