59 आइडिया फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2014- लाइव अपडेट

यशराज स्टूडियो के बाहर शाम से सितारों का जमावाड़ा लगा रहा और इन सितारों को देखने के लिए फैंस ने भी यशराज स्टूडियो के बाहर भीड़ इकट्टा कर रखी। जैसे जैसे सितारों की एंट्री गयी वैसे वैसे ही फैंस की भीड़ भी बढ़ती गयी। 59वें आइडिया फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में सलमान खान, रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा, आयुष्मान खुराना, सोफी चौधरी, शबाना आज़मी और जावेद अख्तर, शंकर महादेवन, अनुपम खेर आदि ने भाग लिया। रणवीर सिंह ने तो अपनी बेहतरीन परफॉर्मंस से फिल्मफेयर अवॉर्ड्स को और भी स्पेशल बना दिया।
अवॉर्ड्स के अनाउँसमेंट भी शुरु हो चुके हैं। आइये देखते हैं किन किन अवॉर्ड्स पर किन सेलिब्रिटीज ने कब्जा किया-
1- बेस्ट एक्टर- फरहान खान भाग मिल्खा भाग के लिए और बेस्ट फिल्म- भाग मिल्खा भाग।
2- बेस्ट एक्ट्रेस- दीपिका पादुकोण को फिल्म राम लीला के लिए।
3- बेस्ट सपोर्टिव एक्टर मेल- नवाजुद्दीन सिद्दिकी फिल्म दि लंचबॉक्स के लिए।
4- बेस्ट सपोर्टिव एक्टर फीमेल- सुप्रिया पाठक फिल्म राम लीला के लिए।
5- बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड- सुभाष कपूर फॉर जॉली एलएलबी।
6- बेस्ट स्क्रीनप्ले अवॉर्ड- काई पो छे फिल्म के लिए चेतन भगत, अभिषेक कपूर, सुप्रतीक सेन और पुबली चौधरी।
7- बेस्ट एक्ट्रेस डेब्यू अवॉर्ड- वाणी कपूर को फिल्म शुद्ध देसी रोमांस के लिए बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला।
8- बेस्ट एक्टर डेब्यू अवॉर्ड- फिल्म राझना के लिए साउथ सुपरस्टार धनुष को बेस्ट डेब्यू एक्टर के अवॉर्ड से नवाजा गया।
9- बेस्ट एक्टर क्रिटिक अवॉर्ड फीमेल- शिल्पा शुक्ला को फिल्म बीए पास में बेहतरीन एक्टिंग के लिए बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक अवॉर्ड मिला।
10- बेस्ट एक्टर क्रिटिक अवॉर्ड मेल- राज कुमार को फिल्म शाहिद में बेहतरीन अदाकारी के लिए बेस्ट एक्टर क्रिटिक अवॉर्ड मिला।
11- बेस्ट फिल्म क्रिटिक अवॉर्ड- रितेश बत्रा को दि लंचबॉक्स के लिए बेस्ट फिल्म क्रिटिक्स अवॉर्ड से नवाजा गया।
12- बेस्ट डेब्यूट फिल्म- रितेश बत्रा को मोस्ट डिलीशियस फिल्म दि लंचबॉक्स के लिए बेस्ट डेब्यू फिल्म के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
13- बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर का अवॉर्ड काई पो छे फिल्म के लिए हितेश सोनिक को दिया गया।
14- बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन का अवॉर्ड डॉली आहलूवालिया को भाग मिल्खा भाग के लिए दिया गया।
15- बेस्ट कोरियोग्राफर का अवॉर्ड समीर और अर्श तन्ना को दिया गया। (फिल्म गोलियों की रासलीला रामलीला के गाने लहू मुंह लग गया)
16- बेस्ट एडिटिंग का अवॉर्ड आरिफ शेख को दिया गया फिल्म डी डे के लिए।
17- बेस्ट VFX अवॉर्ड टाटा एलेक्सिस को धूम 3 के लिेये दिया गया।
18- बेस्ट साउंड डिजाइन का अवॉर्ड बिस्वदीप चैटर्जी और निहार रंजन समर को मद्रास कैफे के लिए दिया गया।
19- बेस्ट सिंगर अवॉर्ड अरिजित सिंह को फिल्म आशिकी 2 के लिए दिया गया।
20- जीत गांगुली, मिथुन, अंकित तिवारी को आशिकी 2 में बेहतरीन संगीत देने के लिेए बेस्ट म्यूसिक का अवॉर्ड दिया गया।
21- प्रसून जोशी को फिल्म भाग मिल्खा भाग के गाने जिंदा के लिेए बेस्ट लिरिक्स अवॉर्ड से नवाजा गया।
22- अमिताभ बच्चन ने तनुजा को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया।


Click it and Unblock the Notifications











