..................... 57th National Film Awards, Paa acclaimed | 'पा' के नाम रहा 57 वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह - Hindi Filmibeat

'पा' के नाम रहा 57 वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह

By Jaya Nigam

नई दिल्ली। वर्ष 2009 के लिए आयोजित 57वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का जादू सिर चढ़ कर बोला। उन्हे फिल्म 'पा' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार प्रदान किया गया। वहां उपस्थित लोग इस महान क्षण से ऐसे अभिभूत हुए कि उन्होने खड़े होकर अमिताभ का इस्तकबाल किया।

'पा' का खुमार

बच्चन को चौथी बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। इसके पहले उन्हें यह पुरस्कार 'सात हिंदुस्तानी', 'अग्निपथ' और 'ब्लैक' के लिए मिल चुका है। फिल्म समारोह में अमिताभ बच्चन अपने पूरे परिवार के साथ पुरस्कार ग्रर्हण करने पहुंचे थे। इस मौके पर अभिषेक और ऐश्वर्या के अतिरिक्त उनकी बेटी श्वेता नंदा भी मौजूद थीं।

'पा' फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ मेकअप कलाकार का भी पुरस्कार जीता है। इस फिल्म में अमिताभ का मेकअप हॉलीवुड के कलाकारों क्रिस्टेन टिंस्ले और डामिनी टील ने किया है। पा फिल्म में अमिताभ के मेकअप में पूरे पांच घंटे लगते थे। मात्र 1.5 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का खिताब भी अपने नाम किया। सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार अरुंधती नाग को दिया गया। उन्होंने फिल्म 'पा' में बिग बी की दादी की भूमिका निभाई थी।

काला जादू

समारोह में बच्चन परिवार के अलावा एक और बात खास रही। इस समारोह में काले कपड़ो का बोलबाला दिखाई दिया। कुछ ऐ सा संयोग रहा कि समारोह में उपस्थित बहुत से लोगों ने काले कपड़े पहन रखे थे। बच्चन परिवार में ऐश्वर्या को छोड़कर अमिताभ, अभिषेक और जया बच्चन ने काले कपड़े पहने हुए थे। यहां तक कि दादा साहेब फाल्के पुरस्कार लेने पहुंचे डी. रामानायडू भी काले कपड़ों में नजर आए।

इसके अलावा विधू विनोद चोपड़ा, राजकुमार हिरानी, स्वानंद किरकिरे, समारोह के प्रस्तोता जावेद जाफरी और राकेश ओमप्रकाश मेहरा भी काले लिबास में थे। समारोह में आस्कर विजेता रेसूल पूकुट्टी, अमित त्रिवेदी, दिव्या दत्ता और अन्य कलाकार मौजूद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X