56 साल के प्रकाश राज ने बेटे के लिए दोबारा की शादी, पत्नी को किया Kiss, तस्वीरें वायरल

सिंघम जैसी फिल्मों से हिंदी सिनेमा में विलेन की भूमिका से लोकप्रिय प्रकाश राज ने 56 साल की उम्र में फिर से शादी कर ली है। प्रकाश राज अपनी दूसरी शादी का 11 वां सालगिरह सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके को खास बनाते हुए प्रकाश राज ने अपनी पत्नी पोनी वर्मा से एक बार फिर से शादी कर ली है।

अपनी शादी को 11 साल पूरे होने पर प्रकाश राज और पोनी वर्मा ने फिर से शादी करने का फैसला किया। प्रकाश राज ने अपने बच्चों के सामने पत्नी पोनी वर्मा से फिर से शादी की।

Prakash Raj

प्रकाश राज ने खुद इसकी फोटोज अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है और पत्नी पोनी वर्मा को किस करके अपना प्यार भी जाहिर किया है। एक तस्वीर में प्रकाश राज अपनी पत्नी पोनी वर्मा को लिप किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

प्रकाश राज का पत्नी के लिए प्यार फिर की शादी

प्रकाश राज का पत्नी के लिए प्यार फिर की शादी

सबसे पहले प्रकाश राज ने पोनी वर्मा के साथ अपनी 11 साल पहले की शादी की फोटोज शेयर की। इसके साथ कैप्शन में लिखा कि ये कितना सही रहा..मेरी इतनी अच्छी दोस्त बनने के लिए..एक प्रेमिका और एक शानदार सह-यात्री बनने के लिए मेरी डार्लिंग पत्नी का शुक्रिया। इसके बाद प्रकाश राज ने फिर से शादी करने के बाद अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है कि हमने आज रात फिर से शादी की..क्योंकि हमारा बेटा..वेदांत हमारी शादी देखना चाहता था।

11 साल पहले की थी दूसरी शादी

11 साल पहले की थी दूसरी शादी

आपको बता दें कि पोनी वर्मा से प्रकाश राज ने 11 साल पहले दूसरी शादी की थी। सिंघम, दबंग 2 और हीरोपंती में नजर आ चुके एक्टर प्रकाश राज साल 2010 में 24 अगस्त को दूसरी शादी की। इससे पहले साल 1994 में प्रकाश राज ने तमिल एक्ट्रेस ललिता कुमारी से शादी की थी। प्रकाश राज की पहली पत्नी से दो बेटियां और एक बेटा है। लेकिन प्रकाश राज के बेटे का 5 साल की उम्र में ही निधन हो गया। पहली पत्नी से प्रकाश राज की दो बेटियां मेघना और पूजा हैं।

प्रकाश राज की बेटियां

प्रकाश राज की बेटियां

बेटे के निधन के बाद ललिता और प्रकाश राज की शादी भी टूट गई। दोनों ने तलाक ले लिया।इसके बाद 32 साल की कोरियोग्राफर पोनी वर्मा की एंट्री प्रकाश राज की जिंदगी में हुई। इसके बाद प्रकाश राज ने अपनी बेटियों से पोनी वर्मा को मिलवाया और दोनों ने शादी कर ली। आज प्रकाश राज और पोनी वर्मा का एक बेटा है। जिसके लिए फिर से पोनी और प्रकाश राज ने फिर से शादी की।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X