55वें फिल्मफेयर अवार्ड की घोषणा

By Neha Nautiyal

Filmfare Awards
मुंबई। यशराज स्टूडियो में हुए रंगारंग कार्यक्रम में 55वें वार्षिक फिल्मफेयर अवार्डस की घोषणा की गई। अमिताभ बच्चन और विद्या बालन को फिल्म 'पा' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवार्ड दिया गया, वहीं '3 ईडियट' को सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित छह अन्य अवार्ड मिले।

'3 इडियट्स'

2009 की सुपरहिट फिल्म '3 इडियट्स' के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक राजकुमार हिरानी और सर्वश्रेष्ठ पटकथा का अवार्ड अभिजात जोशी को मिला। इसी फिल्म के लिए हिरानी को विधु विनोद चोपड़ा के साथ स्क्रीनप्ले अवार्ड भी दिया गया। सर्वश्रेष्ठ संवाद का अवार्ड भी इन्हीं दोनों की झोली में गया। अभिनेता शशि कपूर और मशहूर संगीतकार खय्याम को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। बोमन ईरानी को '3 इडियट्स' के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता और 'देव डी' के लिए कलकी कोएचलीन को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया।

लोकप्रियता श्रेणी में आस्कर पुरस्कार विजेता संगीतकार ए आर रहमान को 'दिल्ली-6' के लिए सर्वश्रेष्ठ संगीत का अवार्ड दिया गया। वहीं सर्वश्रेष्ठ गीतकार का अवार्ड इरशाद कमिल फिल्म 'लव आज कल' के गाने 'आज दिन चढ़या..' के लिए दिया गया।

क्रिटिक्स अवार्ड

क्रिटिक्स अवार्ड की श्रेणी में नंदिता दास को उनकी फिल्म 'फिराक' के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का अवार्ड दिया गया वहीं 'वेक अप सिड' में बेहतरीन अभिनय के लिए रणवीर कपूर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और 'देव डी' के लिए माही गिल को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवार्ड दिया गया।

फिल्म 'दिल्ली-6' के गाने 'गेंदा फूल' के लिए रेखा भारद्वाज और 'वेक अप सिड' के लिए कविता सेठ को संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ पा‌र्श्व गायक [महिला] का अवार्ड दिया गया। कविता सेठ ने फिल्म 'वेक अप सिड' में दिल को छू लेने वाली गीत 'इकतारा' को सुर दिया था। 'दिल्ली-6' के गाने 'मसककली' के लिए मोहित चौहान को सर्वश्रेष्ठ पा‌र्श्व गायक का अवार्ड दिया गया।

तकनीकी अवार्ड

तकनीकी अवार्डो में फिल्म 'फिराक' के लिए सर्वश्रेष्ठ संपादन का अवार्ड श्रीकर प्रसाद को दिया गया, वहीं 'देव डी' के लिए सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी का अवार्ड राजीव रवि को दिया गया। फिल्म 'कमीने' के लिए गोवर्धन विगहरन और विनय सिंह चुफल को बेस्ट विजुअल इफेक्ट अवार्ड दिया गया, जबकि 'देव डी' के लिए हेलेन जोनेस को सर्वश्रेष्ठ निर्माण एवं कला निर्देशन का अवार्ड दिया गया।

'फिराक' के लिए वैशाली मेनन को सर्वश्रेष्ठ कॉस्टूयम डिजाइन अवार्ड दिया गया। 'देव डी' के लिए अमृत त्रिवेदी को सर्वश्रेष्ठ बैकग्राउंड साउंड का अवार्ड दिया गया। समारोह की मेजबानी करण जौहर, शाहरुख खान और सैफ अली खान ने की।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X