55 Days To Pathaan: नए पोस्टर के साथ शाहरुख खान का धमाका, फैंस ने कहा- 'फर्स्ट डे फर्स्ट शो'

Recommended Video
शाहरुख खान की फिल्म पठान का टीजर जब से रिलीज हुआ है तब से लगातार सोशल मीडिया पर फैंस उनको लेकर बात कर रहे हैं। काफी समय के बाद शाहरुख खान फिल्मों में वापसी कर रहे हैं और इसके लिए वो किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहते। आज फिर से शाहरुख खान ने फिल्म पठान का एक धमाकेदार पोस्टर रिलीज किया है और इसके बाद फिल्म ट्विटर पर ट्रेंड कर रही है। शाहरुख खान ने इस पोस्टर के साथ लिखा,
''पेटी बांध ली है..? तो चलें!!! पठान के 55 दिन। 25 जनवरी, 2023 को अपने नजदीकी स्क्रीन पर #YRF50 के साथ पठान का जश्न मनाएं। हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज।''
जैसे ही पोस्टर्स सामने आए फैंस इसपर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ''फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखेंगे।'' इसके अलावा एक ने लिखा है, ''हम किसी भी चीज से ज्यादा आपसे प्यार करते हैं सर।''

एक फैन ने लिखा
एक फैन ने लिखा, ''पठान को बड़े स्क्रीन पर देखने का इंतजार कर रहे हैं।'' एक फैन ने पूछा, ''सर इसका ट्रेलर कब रिलीज होगा?'' इस तरह से लगातार फैंस के रिएक्शन सामने आए हैं और लगातार वायरल हो रहे हैँ।

ट्विटर पर छाया हुआ है
शाहरुख खान के फैंस इस पोस्टर को ट्विटर और इंस्टाग्राम पर साझा कर रहे हैं। यही कारण है कि पोस्टर ट्विटर पर छाया हुआ है।

दीपिका पादुकोण
पठान में शाहरुख खान के साथ अभिनेत्री दीपिका पादुकोण नजर आने वाली हैं जो कि पहले भी कई शानदार फिल्मों में उनके साथ नजर आ चुकी हैं। हालांकि जॉन अब्राहम को इस फिल्म में देखना काफी अलग होगा क्योंकि वो पहली बार शाहरुख खान के साथ नजर आएंगे और निगेटिव रोल निभा रहे हैं।

फिल्म का टीजर रिलीज किया
किंग खान ने अपने जन्मदिन के मौके पर फिल्म का टीजर रिलीज किया था और तब से आज टीजर चर्चा में है और शाहरुख खान की तारीफ हो रही है।

वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट पर शाहरुख खान पठान के अलावा जवान और डंकी को लेकर भी बिजी हैं और काफी मेहनत कर रहे हैं। साल 2023 पूरी तरह से शाहरुख खान के नाम होने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications