52 साल की गौरी खान ने दिए स्टाइलिश पोज, लुक देखकर शरमा जाएंगी बॉलीवुड की अभिनेत्रियां!

सुपरस्टार शाहरुख खान के घर की बात करें तो लगभग सभी ऐसे लोग हैं जिनकी तस्वीरें सामने आकर छा जाती हैं। चाहे सुहाना खान हों या आर्यन खान... उनको काफी पसंद किया जाता है। लेकिन इस वक्त जो तस्वीरें सामने आई हैं वो आपको खुश करने वाली हैं क्योंकि गौरी खान काफी स्टायलिश लग रहीं हैं और उनका डेनिम लुक आपको काफी पसंद आने वाला है। बता दें कि गौरी खान अक्सर शाहरुख खान और अपने बच्चों के साथ नजर आती रहती हैं।
52 साल की गौरी खान के इस लुक पर लोग फिदा हो रहे हैं और उनका कहना है कि वो स्टाइलिश लग रही हैं। शाहरुख खान भले ही कई अभिनेत्रियों के साथ रोमांस करते हैं लेकिन गौरी खान उनकी रियल हीरोइन हैं।
शाहरुख खान के जीवन में गौरी तब ही आ गईं थीं जब वो सुपरस्टार नहीं बने थे। उनके साथ रहते रहते शाहरुख खान ने सफलता की सीढ़ी चढ़ी थी। सोशल मीडिया पर न्यू ईयर के दौरान गौरी का एक वीडियो और तस्वीरें वायरल हुईं थीं, जिसमें वो अपनी बेटी सुहाना खान के साथ नजर आईं थीं।
लेकिन इन तस्वीरों में वो कमाल लग रहीं हैं और वो बॉस लेडी लुक में नज़र आईं हैं। उन्होंने रिप्ड जींस टॉप पहनी हुआ है। इसके साथ गौरी ने गॉगल्स लगाया है जो उनके लुक को काफी सूट कर रहा है।
फैंस लगातार उनकी तस्वीरों पर रिएक्ट कर रहे हैं और गौरी खान की तारीफ कर रहे हैं। शाहरुख खान की बात करें तो इस वक्त वो फिल्म पठान को लेकर बिजी हैं और इसको लेकर विवाद भी सामने आ चुका है। 25 जनवरी 2023 को फिल्म रिलीज होने वाली है और लोगों को यकीन है कि फिल्म दमदार बिजनेस करेगी।


Click it and Unblock the Notifications











