Manoj Tiwari तीसरी बार बनने वाले हैं पिता, पत्नी की गोदभराई सेरेमनी का वीडियो किया शेयर, Watch

मशहूर भोजपुरी अभिनेता-गायक और नेता मनोज तिवारी पिता बनने वाले हैं। अभिनेता ने अपने चाहने वालों के साथ सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी शेयर की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर यह खबर साझा करते हुए पत्नी सुरभि तिवारी की गोद भराई सेरेमनी का वीडियो पोस्ट किया है। जिस पर सभी सेलिब्रिटीज कमेंट करते हुए अभिनेता को इस मौके पर बधाई दे रहे हैं। मनोज तिवारी 51 वर्ष के हैं।
पत्नी सुरभि के बेबी शावर का वीडियो शेयर करते हुए मनोज तिवारी ने कैप्शन में लिखा है, "कुछ खुशियों को हम शब्दों में बयां नहीं कर सकते... बस महसूस कर सकते हैं।" यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मनोज तिवारी के इस पोस्ट पर भोजपुरी इंडस्ट्री के सेलेब्स समेत नेताओं ने भी बधाई दी है। अभिनेत्री अक्षरा सिंह लिखती हैं, "ये खुशियां हमेशा बरकरार रहे.." वहीं, आम्रपाली दुबे ने कमेंट किया, "बधाई हो, हमेशा ऐसे ही खुश रहिए आप सब.."
इस वीडियो में मनोज तिवारी का पूरा घर काफी खूबसूरत सजा हुआ दिख रहा है। उन्होंने कुर्ता- पैजामा पहना है, और उनकी पत्नी सुरभि लाल रंग का भारी लंहगा पहने नजर आ रही हैं।
बता दें, सुरभि मनोज तिवारी की दूसरी पत्नी हैं। इन दोनों की साल 2020 में एक बेटी हुई थी। जबकि मनोज की पहली शादी 1999 में रानी तिवारी से हुई थी। 13 साल बाद दोनों का तलाक हो गया था.. इन दोनों की एक बेटी है जिसका नाम है रीति। अब 51 की उम्र में मनोज तिवारी तीसरी बार पिता बनने जा रहे हैं।
वहीं, करियर की बात करें तो मनोज तिवारी भोजपुरी फिल्मों और संगीत की दुनिया के सुपरस्टार रह चुके हैं। वहां से होते हुए ये संसद तक का सफर तय कर चुके हैं। वह भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा सांसद हैं।


Click it and Unblock the Notifications











