500-1000 के नोट बैन : अरशद वारसी का ऐसा रिएक्शन हैरान कर देगा!
500-1000 के नोट बैन के फैसले पर अरशद वारसी पीएम मोदी से नाराज़ हैं। आइए जानते हैं पीएम मोदी के बारे क्या कहा उन्होंने।
एक तरफ जहां 500-1000 रुपए के नोट पर बैन लगाने के फैसले को बॉलीवुड तमाम हस्तियां समर्थन दे रही हैं वहीं दूसरी ओर कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इस फैसले का जमकर विरोध कर रहे हैं। उन्हीं में से एक नाम है अरशद वारसी का। अरशद पीएम मोदी के इस फैसले से बिल्कुल भी खुश नहीं है।

अरशद वारसी ने अपना पूरा गुस्सा ट्विटर पर निकाला। अरशद ने लिखा ''ईओडब्ल्यू (इकॉनोमिक ऑफेंसेस विंग) ने मेरे टैक्स जमाकर कमाए गए मेहनत के पैसों को मेरे बैंक अकाउंट से निकाल लिया और मैं इस बारे में कुछ नहीं कर पाया।'
अर्शद ने दूसरे ट्वीट में लिखा 'मोदीजी अगर आप सच में बदलाव चाहते हैं तो एकतरफा कानून को बदलें। क्या मुझे टैक्स चुकाने के बाद कमाई गई मेरी व्हाइट मनी वापस मिल सकती है?''
मराठी के बाद अब पंजाबी फिल्म में डेब्यू करेंगी प्रियंका चोपड़ा!
अरशद ने एक और ट्वीट कर लिखा 'अगर मैं गलत हूं तो हर क्रिमिनल लॉयर को टैक्स चुकाने के बाद कमाई गई रकम ईओडब्ल्यू को देनी चाहिए, क्योंकि उन्हें वे पैसे क्रिमिनल्स से मिले हैं।''


Click it and Unblock the Notifications

