50 Years of YRF- इस दिन हो सकता है धूम 4 का एलान? अक्षय कुमार की धमाकेदार एंट्री!
यशराज फिल्म्स काफी समय से धूम सीरीज की अगली फिल्म यानि धूम 4 को लेकर चर्चा में हैं और कई बार अलग अलग नाम इसको लेकर सामने आते हैं। लोगों के मन में ये उत्साह है कि आखिर यशराज फिल्म्स इसकी अगली घोषणा कब करने वाली है। तो अब एक ऐसी खबर आ रही है जो कि धूम फैंस के लिए काफी शानदार साबित हो सकती है। सूत्रों की माने तो यशराज फिल्म्स अपनी 50वीं सालगिरह पर धूम 4 का एलान करने वाली है और फिल्म के लीड रोल के तौर पर अक्षय कुमार का नाम सामने आ रहा है।
गौरतलब है कि अभी इस बात को लेकर पक्की मुहर लगना बाकी है और किसी तरह का आधिकारिक एलान नहीं हुआ है। करीब 50 साल पहले यशराज ने इस प्रोडक्शन कंपनी की शुरुआत की थी जो कि कई बड़ी फिल्में दे चुकी है।

यशराज फिल्म्स ने बॉलीवुड की नामी बिग बजट फिल्में बनाई हैं। धूम 4 की बात करें तो इसके पहले इस फिल्म के लिए शाहरुख खान, सलमान खान और अजय देवगन तक के नाम जुड़ चुके हैं..
लेकिन इतना तो पक्का है कि कोई सुपरस्टार ही इस फिल्म के लीड रोल में नजर आने वाला है। फिलहाल हम आपको दिखाते हैं यशराज प्रोडक्शन की कुछ शानदार और बड़े बजट की फिल्मों की लिस्ट...


Click it and Unblock the Notifications