50 दिन.. और सलमान खान का एक्शन धमाका.. 'रेस 3'.. 300 करोड़ FINAL
क्रिसमस धमाका टाईगर जिंदा है के बाद.. अब फैंस को सलमान खान की ईद रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। जी हां, हम बात कर रहे हैं रेमो डिसूजा के निर्देशन में बन रही फिल्म रेस 3 की। फिल्म 15 जून को रिलीज होने वाली है। रेस 3 का पोस्टर्स रिलीज किया जा चुका है.. जबकि मई के शुरुआती हफ्तों में फिल्म का ट्रेलर सामने होगा।
संजय दत्त बॉयोपिक- 'संजू'.. ये बने हैं सलमान, माधुरी दीक्षित..DETAILS
फिल्म को रिलीज होने में सिर्फ 50 दिन रह गए हैं। सलमान खान, अनिल कपूर, जैकलीन, डेजी शाह, बॉबी देओल और साकिब सलीम स्टारर यह धमाकेदार एक्शन फिल्म अब 2018 की बहुप्रतीक्षित फिल्म बन चुकी है। जाहिर है रेस सुपरहिट फ्रैंचाइजी रही है.. इस एक्शन- थ्रिलर की गजब फैन फॉलोइंग है।

सूत्रों की मानें तो रेस 3 एक्शन के मामले में टाईगर जिंदा है से भी ज्यादा जबरदस्त होने वाली है। अब ईद और सलमान खान का तो पुराना नाता है। ट्यूबलाइट फ्यूज होने के बाद.. जाहिर है कि ये ईद सलमान कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। देखना दिलचस्प रहेगा कि रिलीज के बाद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखाती है.. और कितने रिकॉर्ड्स तोड़ती है।
बहरहाल, यहां जानते हैं क्यों है रेस 3 का इंतजार-


Click it and Unblock the Notifications











