ड्रग्स मामले में NCB की रडार पर 50 फिल्मी कलाकार, हो सकते बड़े खुलासे !
सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग्स का एंगल सामने आने के बाद बॉलीवुड में हलचल तेज हो चुकी है। इसी मामले में एक्शन में एनसीबी लगातार मुंबई व गोवा जैसे शहरों में छापे मार रही है। आजतक की लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो एनसीबी की रडार पर करीब 50 फिल्मी सितारे हैं। बताया जा रहा है कि ये संख्या बढ़ भी सकती है। ऐसे में ए-लिस्टर्स ऐक्टर्स, प्रड्यूसर्स के नाम भी इस सूची में शुमार हो सकते हैं।
दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और श्रद्धा कपूर से ड्रग्स ऐंगल को लेकर पूछताछ के लिए एनसीबी ने तलब किया है। वहीं इस बड़ी खबर के सामने आने के बाद अब ऐसे अनुमान लगाए जा रहे हैं कि बॉलीवुड के कई बड़े नाम भी सामने आ चुके हैं।
हाल में ही बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ साथ फैशन डिजाइनर सिमोन खंबाटा को भी एनसीबी ने पूछताछ के लिए बुलाया। वहीं रकुलप्रीत सिंह को भी समन भेज दिया गया। रकुल प्रीत सिंह ने पहले तो समन मिलने की बात को इंकार किया लेकिन फिर गुरुवार को करीब 11 बजे इस बात को स्वीकार किया।


Click it and Unblock the Notifications











