A.L.E.R.T. अगर आप इतनी बड़ी बात भूल गए, तो याद भी मत करिएगा, रहने ही दीजिए!
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण स्टारर ये जवानी है दीवानी को आज पांच साल पूरे हो चुके हैं। प्यार और दोस्ती पर बनी ये बॉलीवुड की बेहतरीन फिल्मों में से एक गिनी जाती है और युवाओं को भी काफी पसंद है।
फिल्म में सब कुछ था - रोमांस, ड्रामा, गाने, गाली गलौच, मस्ती और सबसे ज़्यादा ज़रूरी सपने। फिल्म के डायलॉग्स से लेकर कास्टिंग तक सब कुछ परफेक्ट था। ब्रेकअप के बाद भी रणबीर - दीपिका की जोड़ी को लोगों ने बेहद पसंद किया था।

सबसे दिलचस्प बात ये है कि फिल्म के ठीक पांच साल बाद , आज ही रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट के साथ अपना रिलेशनशिप कंफर्म किया है और फैन्स इस बात से काफी खुश नज़र आ रहे हैं।
लेकिन रणबीर कपूर की रियल लाइफ में कोई भी आ जाए, उनकी रील लाइफ का पहला और आखिरी प्यार दीपिका पादुकोण ही रहेंगी। आखिरकार दोनों साथ में इतने शानदार जो लगते हैं।
अगर दोस्ती की फिल्मों की बात की जाए तो ये जवानी है दीवानी हमारी फेवरिट फिल्म। दिल, जिगर, लीवर की कसम...[ज़िंदगी ना मिलेगी दोबारा हमें माफ कर देना दोस्त!!!] खैर फिल्म में वो सब कुछ था जो हम सब की लाइफ में होता है....नॉर्मल दोस्त, नॉर्मल ट्रिप और नॉर्मल सी कन्फ्यूजन भरी लव स्टोरी।
और शायद फिल्म ने मज़ाक में या बड़े आराम से दोस्ती के बारे में कुछ बहुत ही छोटी मगर मोटी बातें सिखा दी थीं जो आपको फॉलो करना ही चाहिए -


Click it and Unblock the Notifications













