पीकू फिल्म के 5 साल पूरे: इरफान खान को याद कर दीपिका पादुकोण की आंखें नम, कहा- लम्हे गुजर गए
दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और इरफान खान की फिल्म 'पीकू' को पांच साल पूरे हो चुके हैं। इस फिल्म के एक्टर इरफान खान अब इस दुनिया में नहीं हैं। दीपिका पादुकोण ने इस मौके पर इमोशनल हो गईं और इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखा। फिल्म 'पीकू' जो कि एक सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी, इस फिल्म के अभिनेता इरफान खान का 29 अप्रैल को निधन हो गया है।
दीपिका पादुकोण ने इरफान खान को याद कर पीकू फिल्म के गाने लम्हे गुजर गए के बोल भी शेयर की। वैसे तो फिल्म की कामयाबी पर एक्टर अक्सर खुश नजर आते हैं लेकिन दीपिका पादुकोण मायूस नजर आईं। वह अपने को-स्टार इरफान खान के जाने से दुखी दिखीं। इंस्टाग्राम, फेसबुक पर उन्होंने इरफान खान के लिए कविता शेयर की।
बता दें 'पीकू' को शूजित सरकार द्वारा निर्देशित किया गया। फिल्म 8 मई 2015 को रिलीज हुई। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और दीपिका बाप-बेटी के रोल में नजर आए। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर खूब प्यार मिला और क्रीटिक्स रिव्यू भी शानदार रहे।


Click it and Unblock the Notifications











