पांच साल की हुई हंप्टी वरूण की दुलहनिया आलिया, शेयर की बेहद प्यारी Unseen Pic
वरूण धवन और आलिया भट्ट स्टारर हंप्टी शर्मा की दुलहनिया ने पांच साल पूरे कर लिए हैं और इस मौके पर वरूण धवन और आलिया भट्ट दोनों ही फिल्म को याद करते हुए नज़र आए। वरूण धवन ने अपनी और आलिया की एक बेहद प्यारी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा - इस फिल्म को पांच साल हो गए। मुझे आज भी याद है जब ये फिल्म रिलीज़ हो रही थी तो मैं कितना नर्वस था।
वहीं आलिया भट्ट ने फिल्म को याद करते हुए लिखा - मुझे यकीन ही नहीं हो रहा है कि पांच साल हो गए। बेस्ट टीम, बेस्ट क्रू, बेस्ट लोग और दुलहनिया के सफर की शुरूआत थी ये फिल्म। गौरतलब है कि इस फिल्म की सफलता के बाद ही धर्मा प्रोडक्शन्स ने बदरीनाथ की दुलहनिया बनाई थी।

इस फिल्म में पहली बार आलिया भट्ट दुलहनिया बनी थीं। वरूण और आलिया की जोड़ी यूं तो स्टूडेंट ऑफ द ईयर में लोगों को पसंद आई थी लेकिन इस फिल्म के साथ उनकी केमिस्ट्री में चार चांद लग गए और लोगों ने इन्हें अगला शाहरूख खान और काजोल कहना शुरू कर दिया। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट भी हो गई थी।
गौरतलब है कि फिल्म DDLJ का मॉडर्न अवतार कही गई थी। फिल्म में आलिया काव्या नाम की एक लड़की का किरदार निभाती हैं, जिसकी शादी एक NRI लड़के से उसकी मर्ज़ी पूछे बिना तय कर दी जाती है। लेकिन काव्या की ज़िद होती है कि वो मनीष मल्होत्रा की डिज़ाइन वाला लहंगा ही पहनेगी।
काव्या जब दिल्ली जाकर लहंगा खरीदने का जुगाड़ लगा रही होती है तो उसे मिल जाता है हंप्टी। और इसके बाद फिल्म बाउजी को इस शादी के लिए मनाने में निकल जाती है। बाऊजी लोकल दूल्हा चुनेंगे या NRI यही फिल्म की कहानी होती है। देखिए वरूण - आलिया की जोड़ी का सफर, बेहद प्यारी तस्वीरों में -


Click it and Unblock the Notifications












