Pics: एशियन टैलेंटड एक्टर खेर की 5 अनुपम फिल्में

अभिनेता अनुपम खेर जिनका नाम लेते ही आंखों के सामने जो चेहरा घूमता है वो एक बहुमुखी कलाकार का है। वो एक परिपक्क अभिनेता है। वो पर्दे पर कभी नायक, कभी खलनायक, कभी कॉमेडियन, कभी होस्ट बनकर सामने आते हैं। थियेटर से शुरूआत करने वाले अनुपम खेर ने सारांश फिल्म के जरिये बॉलीवुड में नाम कमाया। इस फिल्म में युवा अनुपम ने एक ऐसे असख्त बूढ़े बाप का किरदार निभाया जिसे अपने जवान बेटे की अस्थियां पाने के लिए जदोजहद करनी पड़ती है। अभिनय का सफर शुरू करते हुए अनुपम खेर ने कभी नहीं सोचा था कि उनका अभिनय का कारवां उनके नाम के अनुरूप ही अनुपम हो जायेगा। आज अभिनेता अनुपम खेर को अंतरराष्ट्रीय पत्रिका द हॉलीवुड रिपोर्टर ने एशिया के पांच बेहतरीन अभिनेताओं में शुमार किया है।

जिसके पीछे उनकी सिर्फ और सिर्फ मेहनत है जो उन्हें आज इस खिताब से नवाज रही हैं। पर्दे के बाहर भी अनुपम खेर एक बेहतरीन और उम्दा व्यक्ति का कद रखते हैं। 7 मार्च 1955 को जन्मे अनुपम खेर ने अब तक करीब 450 फिल्मों और 100 प्ले को अंजाम दिया है। फिल्म कर्मा का खलनायक डॉक्टर डैंग आज भी लोगों के जेहन में जिंदा है तो फिल्म डैडी का शराबी लेकिन केयरिंग पिता आज भी लोगों के दिलों में राज करता है। यही नहीं कॉमेडी में भी अनुपम खेर की फिल्मों का कोई जवाब नहीं इसलिए उन्हें पांच बार बेस्ट कॉमेडियन का अवार्ड मिल चुका है।

कॉमेडी के लिए पसंद की जाने वाली फिल्मों में अनुपम खेर की डर, रामलखन, हम, कुछ कुछ होता है, लम्हे, मोहब्बतें, दिलवाले दुल्हनियां ले जायेंगे और वीर-जारा प्रमुख है। इसके अलावा वो संजिदा किरदारों के लिए भी जाने जाते हैं फिल्म मैंने गांधी को नहीं मारा उनकी ऐसी ही संजिदगी से भरी फिल्म है। फिल्म ओम जय जगदीश से उन्होंने फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कदम रखा है।

आईये एक नजर डालते हैं अनुपम खेर पांच अनुपम फिल्मों पर

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X