काला हिरण केस: पिछली बार 18 दिन जेल में रहकर आए सलमान ने बताई थी ये 5 बातें, ऐसा था उनका अनुभव

सलमान खान को आज काला हिरण मारने के मामले मे 5 साल की सजा सुना दी गई है और सलमान खान जोधपुर जेल भी भेज दिए गए है। बाकी सभी आरोपी सैफ, तब्बू, नीलम, और सोनाली बेंद्रे को बरी कर दिया गया है। बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब सलमान खान जेल जा रहे है। इसके पहले भी कई पार सलमान खान जेल में गुजार चुके है।

बता दें कि पिछली बार जब सलमान खान को 10 दिन जेल में रहना पड़ा था तब उन्होने जेल के बारे में पांच बाते कही थी। सलमान खान से जब ये पूछा गया था कि आप 18 दिन जेल में रहे थे तो आपका इसके अनुभव के बारे में क्या कहना चाहेंगे और आपका अनुभव क्या रहा है जेल के अंदर ?

salman khan, salman khan jail, blackbuck poaching case, सलमान खान, रेस 3, सलमान खान जेल

इस बात पर सलमान खान ने कहा था कि उनको वहां पर काफी मजा आया, मै वहां पर ब्लैंक था, मै वहां चिल कर रहा था। इसके आगे सलमान ने कहा कि वहां पर मेरी एक ही टेंशन थी और वो था वहां का ट्वायलेट। सलमान ने कहा था कि तीन से चार बार तो वो उसके बाहर भी गए है।

सलमान से पूछा गया कि वो अपना रूम किसी से शेयर करते थे ? सलमान ने कहा कि वो जेल है और उस जगह पर 9 से 10 कमरे थे और हर कमरे में करीब 9 आदमी होते थे। उन्होने कहा कि उन 9 या 10 आदमियों के लिए एक रही बाथरूम और ट्वायलेट होता था।

ये सलमान खान की सबसे बड़ी समस्या थी। सलमान ने जेल के बारे में सारी बातें बताते हुए कहा था कि जब आप सुबह उठते है तो आपको बाथरूम और ट्वायलेट जाना होता है और उसके बाद आपको चाय मिलती है।

फिर खाना मिलता है जिसमे दाल चावल होते है। सलमान खान ने कहा कि आप वहां पर कुछ भी करो, जो मन हो वो करो। सलमान खान का ये वीडियो है जिसमें उन्होने इस विषय में सारी बातें की थी।

सलमान खान फिलहाल जोधपुर जेल पहुंच चुके है और आज रात उनको जेल में ही काटनी होगी। सुबह हो सकता है उनकी जमानत अर्जी पर कोई बात हो जाए।

बता दे कि इस बात से सलमान खान के साथ साथ इंडस्ट्री को करोड़ों का नुकसान होगा। सलमान खान इन दिनो रेस 3 की शूटिंग कर रहे थे। ये फिल्म ईद में रिलीज होनी थी पर अब लगता है कि उनकी ये फिलम रिलीज नहीं हो पाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X