प्रभास स्टारर ओम राउत की मेगा बजट फिल्म 'आदिपुरुष' क्यों हुई फेल! ये हैं 5 बड़े कारण

5-major-reason-for-adipurush-failure-what-went-wrong-with-prabhas-starrer-om-raut-spectacle

5 major reason for Adipurush failure: ओम राउत के निर्देशन में बनी आदिपुरुष दर्शकों को प्रभावित करने में फेल हो चुकी है। भले ही फिल्म ने शुरुआती तीन दिनों में अच्छी कमाई कर ली है, लेकिन सोमवार को फिल्म जिस तरह औंधे मुंह गिरी है, इससे साफ है कि फिल्म निगेटिव प्रतिक्रियाओं से प्रभावित हुई है।

लोग 'आदिपुरुष' की हर बात से खफा हैं, फिर चाहे वो VFX हो, डायलॉग या किरदारों का चित्रण। क्रिएटिव लिबर्टी के नाम पर मेकर्स ने रामायण के साथ जो किया है, उसे लेकर उन्हें लगातार दर्शकों की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है।

लिहाजा, यहां जानें 5 बड़े कारण, जो आदिपुरुष के फेल होने का कारण बने हैं-

रामायण के किरदारों के साथ एक्सपेरिमेंट

मेकर्स ने रामायण का मॉडर्न वर्जन के तौर पर पेश करने की कोशिश की है, जहां राम, लक्ष्मण और सीता के अलावा, बाकी सभी किरदारों के लुक को काफी अलग सा दिखाया गया है। चाहे वो रावण हो, विभीषण हो या हनुमान.. लेकिन दर्शकों को ये बदलाव बिल्कुल पसंद नहीं आया।

गलत स्टारकास्ट

राम की भूमिका में प्रभास हों, लक्ष्मण की भूमिका में सनी सिंह या रावण बने सैफ अली खान.. आदिपुरुष की स्टारकास्ट को लेकर शुरुआत से ही सवाल खड़े किये जा रहे हैं। कृति सनोन ने सीता बनकर थोड़ी तारीफ पाई है। उनके अलावा दर्शकों ने किसी भी कलाकार को पसंद नहीं किया है।

कंट्रोवर्शियल संवाद

मनोज मुतंशिर के लिखे डायलॉग्स को सुनकर एक ओर जहां कुछ दर्शक मजाक उड़ा रहे हैं, वहीं कुछ आपत्ति जता रहे हैं कि फिल्म में ऐसे संवाद को आखिर कैसे शामिल किया जा सकता है। फिल्म के एक सीन में रावण के बेटे इंद्रजीत से हनुमान कहते हैं- "कपड़ा तेरे बाप का! तेल तेरे बाप का! आग तेरे बाप की.. जलेगी भी तेरे बाप की.."

वीएफएक्स

फिल्म के वीएफएक्स को देखकर लोगों का सिर्फ एक ही सवाल है.. कि आखिर निर्माता- निर्देशक 500 करोड़ लगाए किस चीज में हैं। फिल्म का वीएफएक्स काफी बचकाना लग रहा है।

कमजोर पटकथा

आप किसी भी कहानी को वीएफएक्स से कितना भी भर लें, लेकिन यदि इमोशनल स्तर पर कहानी आपको नहीं जोड़ती है तो फिल्म सफल नहीं हो सकती है। आदिपुरुष की यूएसपी इसकी कहानी होनी चाहिए थी, लेकिन लेखक- निर्देशक ने पटकथा को ही औसत कर दिया। फिल्म में रामायण के किसी भी दृश्य को प्रभावी ढ़ंग से नहीं पेश किया गया है।

More from Filmibeat

Read more about: adipurush om raut prabhas
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X