फिल्मफेयर से आईफा तक, संजय लीला भंसाली की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' ने लगाई अवॉर्ड्स की झड़ी, बनाया रिकॉर्ड!

Gangubai Kathiawadi awards: साल 2022 में रिलीज हुई संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित 'गंगूबाई काठियावाड़ी' अवार्ड्स के मामले में धूम मचा रही है। इस फिल्म ने ना केवल बॉक्स ऑफिस पर सफलता पाई, बल्कि फिल्म फेस्टिवल्स से लेकर अवार्ड फंक्शन तक चर्चा का हिस्सा रही है।
खास बात है कि आलिया भट्ट स्टारर इस फिल्म ने थिएटर्स में 50% ऑक्यूपेंसी के साथ शुरुआत किया था। फिल्म को लेकर प्रोटेस्ट भी हुए लेकिन बावजूद इसके ये साल की सफल फिल्मों में शामिल रही। महामारी के बाद आई फीमेल एक्ट्रेस द्वारा लीड की गई इस फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 7 करोड़ की कमाई की और फिर 2 हफ्तों के भीतर फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया था।
सबसे ज्यादा अवार्ड जीतने वाली फिल्मों में शामिल
अब ये फिल्म अलग-अलग अवॉर्ड फंक्शन्स में ढेरों अवॉर्ड्स अपने नाम कर रही है। जी हां, कुछ वक्त पहले हुए 68वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में 'गंगूबाई काठियावाड़ी' ने 16 कैटेगरी में सबसे ज्यादा नॉमिनेशन्स बुक किए और 10 अवॉर्ड जीते। ये फिल्म सबसे ज्यादा नॉमिनेशन और सबसे ज्यादा अवार्ड जीतने वाली टॉप फिल्मों में शामिल हो चुकी है।
फिल्मफेयर में जीते 10 अवार्ड
फिल्मफेयर में गंगूबाई ने बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर (संजय लीला भंसाली), बेस्ट एक्टर इन अ लीडिंग रोल (फीमेल), बेस्ट डायलॉग (प्रकाश कपाड़िया, उत्कर्षिनी वशिष्ठ), बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर (संचित बलहारा और अंकित बलहारा), बेस्ट कोरियोग्राफी (कृति महेश), बेस्ट सिनेमेटोग्राफी (सुदीप) चटर्जी), बेस्ट कॉस्ट्यूम डिज़ाइन (शीतल इकबाल शर्मा), बेस्ट प्रोडक्शन डिज़ाइन (सुब्रत चक्रवर्ती और अमित रे) और स्पेशल आरडी बर्मन अवार्ड फॉर अपकमिंग म्यूजिक टैलेंट जान्हवी श्रीमंकर (धोलिदा-गंगूबाई काठियावाड़ी) अवार्ड अपने नाम किया था।
आईफा में भी अवार्ड्स की झड़ी
वहीं हाल में हुए आईफा अवॉर्ड्स में फिल्म ने 5 अवॉर्ड अपने नाम कर एक शानदार जीत दर्ज की। आईफा में गंगूबाई काठियावाड़ी ने बेस्ट एक्टर इन लीडिंग रोल फीमेल, बेस्ट डेब्यू मेल, बेस्ट स्क्रीनप्ले, बेस्ट डायलॉग्स और बेस्ट सिनेमेटोग्राफी का अवार्ड हासिल किया।
बता दें, संजय लीला भंसाली की गंगूबाई काठियावाड़ी सबसे ज्यादा नॉमिनेशन और सबसे ज्यादा अवार्ड जीतने वाली टॉप फिल्मों में शामिल हो चुकी है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर देश में जहां 153.69 करोड़ का कलेक्शन किया था, वहीं, वर्ल्डवाइड इसकी कमाई 209.77 करोड़ की रही थी।


Click it and Unblock the Notifications












