साल 2001 में 'गदर' और 'लगान' नहीं बल्कि इस फ़िल्म ने तोड़ दिए थे कमाई के सारे रिकॉर्ड, बॉक्स ऑफिस पर मचा था बवाल

5 Films Which Grossed The Most In The Year 2001

इन दोनों सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है और आपको बता दें कि दर्शकों द्वारा भी इस फिल्म को खूब प्यार मिल रहा है। लेकिन 2001 में सनी देओल की फ़िल्म गदर और आमिर खान की फिल्म लगान एक साथ में रिलीज की गई थी। इन दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि साल 2001 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म यह दोनों नहीं है। इसी वजह से आज हम आपको बताने वाले हैं कि साल 2001 में ऐसी पांच फिल्मों के बारे में, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई कर डाली थी।

कभी खुशी कभी गम

'कभी खुशी कभी गम' फिल्म काफी ज्यादा पसंद की जाने वाली फिल्मों में शुमार हो चुकी है। यह एक मल्टीस्टारर फिल्म है जिसमें अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, ऋतिक रोशन, जया बच्चन और काजोल के साथ-साथ करीना कपूर भी नजर आई थी। इस फिल्म को 2001 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म में शुमार कर दिया गया था। खबरों के अनुसार इस फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 135.53 करोड़ का हुआ था।

गदर: एक प्रेम कथा

'गदर: एक प्रेम कथा' सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म थी जो कि साल 2001 में रिलीज की गई थी। यहां तक की साल 2001 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में ये शुमार हो चुकी थी। बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन अनिल शर्मा ने किया। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई। अगर इस फिल्म के टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात की जाए तो लगभग 133.13 करोड़ का कलेक्शन इसने इकठ्ठा किया।

लगान

आमिर खान स्टारर फिल्म 'लगान' भी साल 2001 में काफी ज्यादा लोकप्रिय हुई थी। इस फिल्म में आमिर खान के साथ में ग्रेसी सिंह भी नजर आई थी। यह फिल्म साल 2001 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शुमार हुई थी। इस फिल्म को आजादी से पहले की एक काल्पनिक स्टोरी पर बेस्ड बनाया गया था। अगर टोटल कलेक्शन की बात की जाए तो बॉक्स ऑफिस पर इसने 65.97 करोड़ की कमाई की थी।

इंडियन

सनी देओल की फिल्म 'इंडियन' को भी साल 2001 में रिलीज किया गया था और आपको बता दें कि बॉक्स ऑफिस पर इसने काफी धमाल मचा दिया था। यह फिल्म उसे साल की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शुमार हुई थी। इस फिल्म में सनी देओल के साथ-साथ शिल्पा शेट्टी, डैनी डेंजोंगपा, मुकेश ऋषि, राज बब्बर और राहुल देव ने लीड किरदार निभाया था। बता दें कि बॉक्स ऑफिस पर इसने 42.61 करोड़ का कलेक्शन किया था।

दिल चाहता है

आमिर खान स्टारर फिल्म 'दिल चाहता है' को 2001 में ही रिलीज किया गया था। जो कि उस साल की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शुमार हो गई थी। बता देंगे बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 39.72 करोड़ का कलेक्शन इकट्ठा किया। इस फिल्म में आमिर खान के साथ साथ अक्षय खन्ना, डिंपल कपाड़िया, सोनाली कुलकर्णी, प्रीति जिंटा और सैफ अली खान भी लीड किरदार में नजर आए थे।

More from Filmibeat

Read more about: kabhi khushi kabhie gham
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X