सीता-गीता के रीमेक में कैटरीना के सामने ये 5 चुनौतियां
मुंबई। बॉलीवुड की क्यूट हीरोइनों में से एक कैटरीना कैफ अब डबल रोल करने जा रही हैं। मजेदार बात यह है कि उन्हें इस डबल रोल के लिये नया कॉन्सेप्ट नहीं मिला है, बल्कि वो हेमा मालिनी की हिट फिल्म सीता और गीता की रीमेक में काम करेंगी। पूरा मीडिया इस समय सवाल उठा रहा है कि क्या कैटरीना कैफ ड्रीम गर्ल यानी हेमा जी की तरह किरदारों को निभा पायेंगी? जबकि सिर्फ यही एक सवाल नहीं है। कैटरीना के सामने पांच ऐसी चुनौतियां होंगी जिनके सामने उन्हें खरा उतरना ही होगा।
इन चुनौतियों का जिक्र करने से पहले हम बात करना चाहेंगे कैटरीना के हाल की भूमिकाओं के बारे में। हाल ही में उन्होंने शाहरुख खान के साथ जब तक है जान की। लेकिन उसमें अनुष्का के सामने कैटरीना 19 ही रहीं। इससे पहले एक था टाइगर में उनका रोल ठीक-ठाक रहा। मेरे ब्रदर की दुल्हन में कैटरीना का किरदार सीता और गीता की गीता की तरह चुलबुला था। वहीं राजनीति में सीरियस किरदार उन्हें सीता का रोल करने के लिये प्रेरित करेगा।
बात अगर सीरियस और चुलबुले रोल की करें तो कैटरीना ने चुलबुले रोल ज्यादा किये हैं। जैसे तीस मार खां, सिंह इज किंग, मैंने प्यार क्यों किया, नमस्ते लंदन, हेल्लो और वेलकम। यानी कुल मिलाकर आप गीता के रोल के लिये पूरी तरह फिट हैं।
अब बात करते हैं कैटरीना के सामने पांच चुनौतियों की-


Click it and Unblock the Notifications











