कभी गालियां तो कभी तालियां: 'मर्दानी' से पहले भी रानी ने किये हैं बोल्ड रोल
22 अगस्त को रिलीज होने जा रही है रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी', जिसे की सेंसर बोर्ड मे 'ए' कार्ड दिया है। यह यशराज की पहली पिक्चर है जिसे कि ए कार्ड दिया गया है। फिल्म में रानी मुखर्जी का रोल काफी बोल्ड है।
प्रदीप सरकार निर्देशित 'मर्दानी' में रानी मुंबई अपराध शाखा की अधिकारी शिवानी शिवाजी राव के रूप में नजर आएंगी। रानी ने कहा, "पुरुष शारीरिक रूप से ताकतवर होते हैं, लेकिन महिलाएं मानसिक और भावनात्मक रूप से मजबूत होती हैं। ऐसा कुछ भी नहीं है, जो आदमी महिलाओं के बिना कर सकें।"
न्यूड सींस और गालियों से भरी यशराज की 'मर्दानी' को मिला ए कार्ड
फिल्म चाइल्ड ट्रैफिकिंग और प्रॉस्टीट्यूशन की कहानी है । कहा जा रहा है कि आदित्य ने यह फिल्म केवल रानी के लिए ही बनायी है।
फिल्म में काफी बोल्ड सींस जैसे न्यूड और गालियों से भरे हुए हैं लेकिन फिल्म का सब्जेक्ट ही बोल्ड है इसलिए इन सारे सींस को आदित्य डिलीट नहीं करना चाहते हैं जिसकी वजह से फिल्म को ए सार्टिफिकेट दिया गया है।
ऐसा कोई पहली बार हुआ कि रानी इतनी बोल्ड फिल्म में नजर आने वाली हैं इससे पहले भी रानी ने कई बोल्ड फिल्में की है और अपने आप को लीक हटकर से एक अच्छी और बेशकिमती अभिनेत्री साबित की है..


Click it and Unblock the Notifications











