48 साल की सुष्मिता सेन बनना चाहती हैं दुल्हन, 16 साल छोटे बॉयफ्रेंड साथ जल्द लेंगी सात फेरे ?

48 year old Sushmita Sen wants to become a bride: बॉलीवुड की नामी एक्ट्रेस सुष्मिता सेन अपने एक्टिंग करियर को लेकर जमकर सुर्खियों में रहीं। एक्ट्रेस जहां अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर हेडनालइन बटोरती हैं वहीं पर्सनल लाइफ की गपशप की वजह से सोशल मीडिया पर खलबली मचा देती हैं। बता दें कि सुष्मिता सेन के अफेयर्स के चर्चे काफी रहे हैं। जी हां, पहले तो वे मॉडल रोहमन शॉल के साथ रिलेशनशिप में थीं। वहीं उसके बाद उनका नाम ललित मोदी के साथ जुड़ा था। दोनों की कुछ वेकेशन फोटो भी वायरल हुए थे, जिसने फैन्स के होश उड़ा दिए थे, हालांकि इस मुद्दे पर एक्ट्रेस ने कोई बयान नहीं दिया था। वहीं अब उनका नाम एक बार फिर एक्स बॉयफ्रेंड के साथ जुड़ता नजर आ रहा है।
एक्ट्रेस ने कही दिल की बात
सुष्मिता सेन ने हालिया इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खई खुलासे किए हैं। उन्होंने कुछ खट्टे मीठे सवालों का जवाब भी काफी बेहतरीन तरीके से दिए हैं। दरअसल इस बार सुष्मिता सेन अपनी शादी को लेकर बात करती नजर आती हैं। दरअसल सुष्मिता सेन कहती हैं कि मेरी जिंदगी एक खुली किताब है, मैंने जिंदगी निडरता से जी है, लेकिन गरिमा सिर्फ एक ही पहलू में नहीं दिखती है कि आप कौन हैं ? इसलिए आप जो भी निर्णय लेते हैं सोच समझकर लें चाहें कोई आपको चोट पहुंचाए। विश्वासघात करे, या गलती की हो इससे फर्क नहीं पड़ता है।
शादी के बंधन में बंध जाउंगी।
सुष्मिता सेन आगे अपनी शादी को लेकर कहती हैं कि ये कभी नहीं वाली स्थिति नहीं है। बायोलॉजिकल क्लॉक हो या सोसाइटी के मापदंड ये कभी भी शादी करने के सही मापदंड नहीं होते हैं। जहां तक मेरा सवाल है अगर सामने वाला सही है और मेरे सभी मानकों पर खरा उतरता है तो मैं जरूर शादी के बंधन में बंध जाउंगी। काम की बात करें तो सुष्मिता सेन कई प्रोजेक्ट को लेकर बिजी हैं जिसकी एनाउंसमेंट वे जल्द अपने सोशल मीडिया हैंडल पर करेंगी।


Click it and Unblock the Notifications











