'शादी करके क्या उखाड़ लिया..' 47 की उम्र में भी कुंवारी हैं ये हसीना, बुरी तरह भड़की, ये है कारण?

Shamita Shetty Wedding: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसी अदाकाराएं हैं जिनकी उम्र काफी हो चुकी है लेकिन वो शादी के बारे में नहीं सोच रही है। ऐसा नहीं है कि उनके रिश्ते नहीं रहे हैं लेकिन कोई रिश्ता अंजाम तक नहीं पहुंचा है।

Shamita Shetty

आज ऐसी ही 47 साल की एक अदाकारा को लेकर चर्चा हो रही है जो कि शादी के नाम पर बुरी तरह से भड़क गई थी। किसी ने सोशल मीडिया पर शादी को लेकर ट्रोल किया तो एक्ट्रेस ने कहा कि, तुमने शादी करके क्या उखाड़ लिया है?

जी हां, हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस शमिता शेट्टी की जिनके गाने शरारा शरारा ने रिलीज होकर धमाका किया था और आज भी लड़कियां इस गाने पर परफॉर्म करती हैं। शमिता शेट्टी शिल्पा शेट्टी की छोटी बहन हैं लेकिन वो उतना कामयाब नहीं हो पाईं।

शमिता ने किसकी लगाई क्लास?

शमिता शेट्टी ने एक स्टोरी साझा की थी जिसमें किसी के साथ उनकी बात हो रही है। शख्स ने लिखा, ''आपकी उम्रह हो गई है, पहले वाली बात नहीं रही?'' शमिता शेट्टी ने लिखा, ''हां मैं अलग दिखने लगी हूं, समय के साथ सब बदलता है कुछ एक सा नहीं रहता है, ये शरीर के साथ भी है। लेकिन मैं स्वस्थ हूं और अपनी जिंदगी से बेहद खुश हूं जो भी मुझे ऊपर वाले ने दिया है।'' शख्स ने पूछा, ''अगर शादी टाइम पर कर लेती तो आपके बच्चे आज बड़े होते?'' शमिता ने लिखा, ''हां आप सही कह रहे हैं, नहीं की तो? आपने शादी करके क्या उखाड़ लिया भाई?'' शमिता शेट्टी ने इसके बाद उस शख्स को अनफॉलो करने के लिए कहा। ये बातचीत वायरल हो रही है और लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैं।

शमिता शेट्टी काफी समय से राकेश बापत को डेट कर रहीं थीं जो कि मशहूर बॉलीवुड एक्टर हैं। हालांकि उनका रिश्ता काफी जल्दी खत्म हो गया था। बता दें कि सोशल मीडिया पर शमिता काफी एक्टिव है लेकिन लंबे समय से किसी प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं बनी हैं। आखिरी बार उनको बिग बॉस में देखा गया था।

Read more about: shamita shetty
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X