45 साल की सुष्मिता सेन ने खुले आसमान के नीचे दिया गजब का पोज, दिखती हैं बोल्ड ब्यूटी Photo

सुष्मिता सेन की खूबसूरती की गवाही देने की जरूरत नहीं है। जब भी हिंदी सिनेमा की ग्लैमरस और बोल्ड एक्ट्रेसेस का नाम सामने आता है तो इस लिस्ट में सुष्मिता सेन भी शामिल हैं। 45 साल की उम्र में भी सुष्मिता ने खुद की फिटनेस का बखूबी ध्यान दिया। सुष्मिता सेन की ये लेटेस्ट फोटो इसी बात की गवाही देती हैं।

सुष्मिता सेन इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं और आए दिन तस्वीरों के साथ कोई ना कोई पोस्ट शेयर करती रहती हैं।कुछ दिन पहले उन्होंने जिंदगी और दर्द पर एक पोस्ट शेयर किया था। कैप्शन लिखने में सुष्मिता सेन काफी माहिर हैं। जिसका नजारा आप उनके इंस्टाग्राम से लगा सकते हैं।

Sushmita Sen,

जिसके बाद ये समझा जाने लगा कि ब्वॅायफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ उनका ब्रेकअप हो गया है। लेकिन बाद में इंस्टाग्राम लाइव पर रोहमन के साथ आकर सुष्मिता सेन ने इस अफवाह को भी उड़ा दिया। फिलहाल चलिए आपको उनकी ये फोटो दिखाते हैं और साथ ही सुष्मिता सेन की फिटनेस की एक झलक।

खुले आसमान के नीचे सुष्मिता सेन

खुले आसमान के नीचे सुष्मिता सेन

वहीं इस बार सुष्मिता सेन ने खुले आसमान के नीचे प्रकृति के बीच अपनी एक बेहद ग्लैमरस फोटो शेयर की है। जहां पर वो एक पोज देते हुए खुले आसमान के नीचे हवा का आनंद उठा रही है। इस तस्वीर में सुष्मिता सेन ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही हैं। जहां वो अपनी बाहों को फैलाकर खुली हवा में सांस लेने का सुख उठा रही हैं।

पीठे के बगल खड़े होकर सुष्मिता सेन का पोज

पीठे के बगल खड़े होकर सुष्मिता सेन का पोज

फोटो में सामने का नजारा भी सुष्मिता सेन की तरह ही बेहद खूबसूरत है। जहां पर हरियाली, नदी और पहाड़ दिखाई दे रहा है। फोटो में सुष्मिता सेन ने पीठ के बगल खड़े होकर पोज दिया है। लेकिन उनका ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस फोटो के साथ सुष्मिता सेन ने कैप्शन में लिखा है कि जोश से भरा दिल जीवन के लिए खोलो।

सुष्मिता सेन की फिटनेस

सुष्मिता सेन की फिटनेस

इसके साथ सुष्मिता सेन ने हार्ट वाली इमोजी शेयर की है। पूर्व मिस यूनिवर्स रह चुकी सुष्मिता सेन पर्दे पर कम नजर आती हैं। लेकिन अपनी फिटनेस से वो कई लोगों को प्रेरित करती हैं। सुष्मिता सेन अपने योगा और वर्कआउट के वीडियो भी इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं।

ब्वॅायफ्रेंड रोहमन शॅाल के साथ सुष्मिता सेन

ब्वॅायफ्रेंड रोहमन शॅाल के साथ सुष्मिता सेन

कई बार ब्वॅायफ्रेंड रोहमन शॅाल के साथ भी सुष्मिता सेन का हैवी वर्कआउट देखने को मिला है। सुष्मिता सेन ने एक दफा अपनी फिटनेस को लेकर बोला था कि उनके लिए ताकत और सहनशीलता दोनों का एक साथ होना जरूरी है।

सुष्मिता सेन के घर पर जिम

सुष्मिता सेन के घर पर जिम

सुष्मिता सेन के घर पर ही जिम है। जहां वो डेली योगा और कई सारे अलग तरह के जिम करती हैं। सुष्मिता सेन खास तौर पर प्लैंक, मेडिसिन बॅाल प्लैंक,क्रंच के साथ स्विमिंग पर भी काफी फोकस रहती हैं। फिलहाल ये बता दें कि सुष्मिता सेन ने फिर से अपनी दमदार वापसी आर्या से की है। सीरीज में अपनी बेहतरीन अदायकी के साथ एक बार फिर से वेब सीरीज आर्या 2 के साथ सुष्मिता सेन नजर आयेंगी। इसकी भी शूटिंग पूरी कर ली गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X