RIP: एक्टर इंदर कुमार का निधन.. सलमान खान की कई फिल्मों में थे साथ!
बॉलीवुड एक्टर इंदर कुमार का 45 वर्ष की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई। गुरूवार देर रात 2 बजे अचानक ही एक्टर को दिल का दौरा पड़ा और जब तक की उन्हें अस्पताल ले जाया जाता, उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।
इंदर कुमार ने 20 से ज्यादा बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। सलमान खान के साथ फिल्म वांटेड, तुमको ना भूल पाएंगे, कहीं प्यार ना हो जाए जैसी फिल्मों में भी हमने उन्हें देखा है। फिलहाल एक्टर अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग भी कर रहे थे।

Recommended Video

बता दें, इंदर कुमार सलमान खान के परिवार से काफी नजदीक भी थे। साथ ही उन्होंने टेलीविजन की दुनिया में भी हाथ आजमाया है। पॉपुलर टीवी शो क्योंकि सास भी कभी बहु थी में उन्होंने मिहिर विरानी का किरदार अदा किया था।
फिलहाल, इस अकस्मात मृत्यु से सभी हैरान हैं। भगवान एक्टर की आत्मा को शांति दे..


Click it and Unblock the Notifications