टीवी पर रियलिटी शो की बाढ़!

जी हां 30 अप्रैल से डांस इंडिया डांस का लिटिल मास्टर्स भी शुरू हो रहा है जिसमें चौदह साल से कम उम्र के बच्चे डांस करते हुए दिखाई देंगे। शो का फोर्मेट वही रहेगा और जजेस भी वही होंगे सिर्फ मशहूर डांस कोरियोग्राफर संदीप सोपारकर एक नए जज के रूप में जुड़ जाएंगे। देशभर में आयोजित ऑडिशंस के जरिए बच्चों का चुनाव किया जा चुका है और ऐसी उम्मीद कि जा रही है कि डीआईडी के सीज़न 1 और 2 की तरह ही ये शो भी जबरदस्त हिट साबित होगा। जबकि स्टार प्लस भी एक और डांस रियलिटी शो 'जरा नच के दिखा ' के साथ पूरी तैयारी में है जिसमें लड़के और लड़कियों में मुकाबला होगा।
तो वहीं सोनी टीवी ने ' इंडियन आइडल' का पाँचवा संस्करण शुरू कर दिया है। देश का सबसे लोकप्रिय गायन प्रतिभा खोज कार्यक्रम, टेलीविजन पर एक बार फिर से देश की भावनाओं को आन्दोलित करने को तैयार है जो एक बार फिर ऐसी नई आवाज की खोज के सफर पर निकला है, जो आवाज भारतीयों के दिलों को छूने वाली हो। 'इंडियन आइडल 5' के पहले एपिसोड का प्रसारण सोनी टेलीविजन पर 26 अप्रैल से शुरू हो गया है । इस संगीत प्रतिभा खोज के ऑडीशन के लिए 11 शहरों में 1 लाख से अधिक लोगों पहुंचे थे। इस बार इंडियन आइडल 5 का संचालन इंडियन आइडल 1 के विजेता अभिजीत सांवत और इंडियन आइडल 1 के टॉप फाइव में रही गायिका प्राजक्ता शुक्रे करेगी।


Click it and Unblock the Notifications