44 साल की करीना कपूर ने स्विमसूट में ढाया कहर, फिगर देख लोग बोले- कौन कहेगा बेबो दो बच्चों की मां है...

kareena Kapoor Photos: बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग और अपनी अदाओं से फैन्स को दीवाना बना लेने वाली करीना कपूर आज भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचना जानती हैं। बेबो सोशल मीडिया पर खास एक्टिव रहती हैं और आए दिनों कुछ ना कुछ ऐसा पोस्ट कर देती हैं कि वह हेडलाइन में आ ही जाती हैं। कभी उनके पोस्ट तो कभी उनकी स्टोरी चर्चा का विषय रहती है, लेकिन आज तो उन्होंने कुछ ऐसा शेयर किया है जिसे देख फैन्स तो उनकी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।
44 की उम्र में करीना ने ढाया कहर
जी हां, सही पढ़ा आपने। करीना कपूर की लेटेस्ट पोस्ट है ही कुछ ऐसी कि जो देख रहा है वह उसकी तारीफ कर रहा है। दरअसल करीना कपूर ने अपनी हालिया पोस्ट में अपनी वेकेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि करीना कपूर बीच किनारे स्विमसूट में कहर ढाती नजर आ रही हैं। 44 साल की करीना कपूर दो बच्चों की मां भी हैं। ऐसे में करीना की इतनी फिट और सिज़लिंग तस्वीरें देख फैन्स बेबो के दीवाने हो गए हैं।
स्विमसूट में तस्वीरें देख लोगों ने यूं किया कमेंट
करीना द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है की करीना कपूर न्यूड कलर की स्टाइलिश मोनोकनी पहनी नजर आ रही हैं। खुले बाल और आंखों पर चश्मा लगाए करीना कैंडिड तस्वीरें खिंचवाती दिख रही हैं। बता दें कि करीना की इन तस्वीरों पर फैन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं जहां एक फैन ने लिखा- कौन कहेगा बेबो दो बच्चों की मां है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा-अभी भी वैसा ही है बेबो का चार्म। तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- छलिया-छलिया ओ छलिया।


Click it and Unblock the Notifications











